फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-मेल विवाद में ऋतिक रोशन को समन मिलते ही कंगना रणौत का हमला, बोलीं- ‘मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड...’

Fri, 26 Feb 2021 02:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Feb 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on hrithik roshan email controversy case
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन - फोटो : PTI

कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा इन दिनों ट्विटर पर व्यस्त दिखती हैं। वह किसी पर भी निशाना साधने से नहीं चूकतीं। अब उन्होंने ऋतिक रोशन पर हमला बोला है। दरअसल ऋतिक रोशन को क्राइम ब्रांच ने समन भेजा है और 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। बस फिर क्या था कंगना ने इसे लेकर ट्वीट किया।

Kangana ranaut reaction on hrithik roshan email controversy case
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने ऋतिक रोशन की खबर पर एक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।‘

Kangana ranaut reaction on hrithik roshan email controversy case
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्राइम ब्रांच ने ऋतिक को भेजा समन
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन को समन भेजा है। अभिनेता को 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच आने के लिए कहा गया है। ऋतिक रोशन को क्राइम ब्रांच के क्रिमिनिल इंटेलिजेंस यूनिट में आकर बयान दर्ज कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on hrithik roshan email controversy case
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

क्या है पूरा मामला
दरअसल यह मामला साल 2016 का है जब ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने की शिकायत की थी। मामले की जांच जारी है। ऋतिक रोशन का आरोप है कि 2013 से 2014 के बीच 100 ई-मेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल कंगना रणौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Kangana ranaut reaction on hrithik roshan email controversy case
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

कैसे शुरू हुआ कंगना और ऋतिक का विवाद
ऋतिक और कंगना ने साथ में फिल्म काइट्स और कृष 3 में काम किया था। विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने ऋतिक को अपना पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बताया और उनके साथ रिश्ते में रहने का खुलासा किया। उन्होंने कहा था कि दोनों फिल्में करते वक्त वे एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Hrithik Roshan: कंगना रणौत ई-मेल मामले में ऋतिक रोशन का दर्ज होगा बयान, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed