{"_id":"6038a5a08ebc3e150231dda7","slug":"kangana-ranaut-again-slams-swara-bhaskar-taapsee-pannu-and-alia-bhatt-here-know-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत ने फिर से स्वरा, तापसी और आलिया पर कसा तंज, कहा- ‘मेरे दुश्मनों की मुश्किलें तो देखो...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत ने फिर से स्वरा, तापसी और आलिया पर कसा तंज, कहा- ‘मेरे दुश्मनों की मुश्किलें तो देखो...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत की फिल्म तनु वेड्स मनु ने बीते गुरुवार को 10 साल पूरे कर लिए। यह फिल्म कंगना के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। वह खुद भी इस बात को मानती हैं। अब कंगना इस बात पर भड़क गईं कि कुछ वेबसाइट ने फिल्म को लेकर किए गए ट्वीट में उनके नाम का जिक्र नहीं किया बल्कि स्वरा भास्कर को टैग किया।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : तनु वेड्स मनु
कंगना की एक फैन ने उन वेबसाइट पर निशाना साधा जिसे साझा करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मेरे दुश्मनों की मुश्किलें तो देखो, रोज दुहाइयां देते हैं, काश स्वरा कंगना होती या काश आलिया कंगना होती या फिर तापसी ही कंगना होती, काश कंगना को ही कंगना से छीन लेते तो शायद वो हमारी होती, अजीब मोहब्बत है यार।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : यूट्यूब
तनु वेड्स मनु में भले ही कंगना रणौत और स्वरा भास्कर को बेस्ट फ्रेंड्स दिखाया गया लेकिन ट्विटर पर वे आए दिन भिड़ती दिखती हैं। कंगना अपने ट्वीट में कई बार स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड अभिनेत्री कह चुकी हैं। वहीं वह आलिया भट्ट पर नेपोटिज्म को लेकर निशाना साधती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि तनु वेड्स मनु फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इसका सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2015 में आया था जिसमें कंगना डबल रोल में दिखी थीं। रोमांटिक-कॉमेडी इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और इसकी कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
तनु वेड्स मनु के 10 साल पूरे होने पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की कि 'मैं पागल कर देने वाले किरादरों में फंस गई थी। इस फिल्म ने मेरे करियर की दिशा ही बदल दी। मुख्यधारा में मेरी एंट्री थी, वह भी कॉमेडी के साथ। क्वीन और दत्तो के साथ मैंने अपनी कॉमिक टाइमिंग को और मजबूत किया और कॉमेडी के लिए श्रीदेवी जी के बाद एकमात्र अभिनेत्री बन गई।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।