{"_id":"5e131d848ebc3e88030616d2","slug":"bipasha-basu-and-karan-singh-grover-wedding-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल जोड़े में बंगाली दुल्हन बनी थीं बिपाशा बसु, तीन साल बाद देखें मेहंदी से शादी तक की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाल जोड़े में बंगाली दुल्हन बनी थीं बिपाशा बसु, तीन साल बाद देखें मेहंदी से शादी तक की तस्वीरें
ब्लैक ब्यूटी बिपाशा बसु ने साल 2001 में हॉरर फिल्म 'अजनबी' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जोनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं। आज बिपाशा का जन्मदिन है।
2 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद अभी तक फिल्मों का रुख नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए। आइए देखते हैं दोनों की शादी की तस्वीरें।
3 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Twitter
अपनी शादी के दिन लाल जोड़े में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। लाल-सफेद चंदन की बिंदियों से उनका चेहरा दमक रहा था। उन्होंने परंपरागत बंगाली सफेद मुकुट भी पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
उपनगर स्थित होटल में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने पंजाबी और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
बिपाशा का खूबसूरत लहंगा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लहंगे की कीमत चार लाख थी। इसकेे अलावा बिपाशा ने भारी कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी। वही करण ने अपनी शादी में सफेद शेरवानी पहनी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।