स्वरा भास्कर आए दिन अपने किसी न किसी ट्वीट की वजह से विवादों में रहती हैं। कभी मोदी सरकार के खिलाफ बोलकर वह सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी उन्हें देश के मुद्दों पर देर से बोलने के लिए ट्रोल किया जाता है। ऐसी ही एक कोशिश की ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने तो स्वरा ने जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।
स्वरा भास्कर पर 'ड्रीमगर्ल' के डायरेक्टर ने किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने जवाब देकर की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने स्वरा पर निशाना साधते हुए लिखा था- "सस्ती चीजों पे ध्यान न दें, "स्वरा भास्कर" से महंगा "एक अखबार का नाम" बिकता है।'' इस बात का जवाब स्वरा ने अपने ही अंदाज में दिया। स्वरा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने के पहले आप भी ‘सस्ती हरकतों’ के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर।
अगली बार role offer करने और आपकी फ़िल्म के trailer को share करने की request वाले messages भेजने के पहले आप भी ‘सस्ती हरकतों’ के बारे में थोड़ा सोच लेना! :) Good luck @writerraj sir! :) :) pic.twitter.com/t3KPugshfA
राज शांडिल्य ने आगे लिखा- एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष। रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्यूंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है।
मेरी बात से यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफ़ी लेकिन एक गुज़ारिश आपसे भी है की आप भी किसीके बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष...रही बात मेरी तो अगली बार role ऑफर ज़रूर करूँगा क्यूंकि मुझे आपके एक्टर होने पे कोई आपत्ति नहीं... https://t.co/ml95Y0bVPY
स्वरा भास्कर इन दिनों स्वरा CAA और NRC को लेकर विरोध जाहिर कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। बीबीसी के इस वीडियो में स्वरा कह रही थीं- मुझे डर लग रहा है। मेरे पास कोई डिग्री नहीं है। मेरे पास कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं है मेरे पास मेरे बाप दादा की जमीन के कागजात नहीं है। मेरा नाम छूट गया NRC से तो। स्वरा अपने इस बयान के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं।