सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई 'लाडली', शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Nov 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu Karan Singh Grover welcomes first child baby girl today after six years of marriage
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

Bipasha Basu Karan Singh Grover welcomes first child baby girl today after six years of marriage
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अब हर कोई बिपाशा की नन्ही परी की एक झलक पाने का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- Shahrukh Khan: कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला

Bipasha Basu Karan Singh Grover welcomes first child baby girl today after six years of marriage
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का एलान सोशल मीडिया पर किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, 'एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।'

यह भी पढ़ें:- 18 Years Of Veer Zaara: 18 बरस की हुई शाहरुख और प्रीति की ‘वीर जारा’, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu Karan Singh Grover welcomes first child baby girl today after six years of marriage
करण बिपाशा वायरल की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के छह साल बाद माता-पिता बन गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed