{"_id":"62e3bad8cee0bb5dc9530937","slug":"bipasha-basu-pregnant-karan-singh-grover-expecting-his-first-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। दोनों बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों इस बात का एलान करने वाले हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हैं । बता दें कि दोनों की शादी को छह साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
2 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram/bipashabasu
बिपाशा और करण की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी। शादी के छह साल बाद भी दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि दोनों आइडियल कपल भी माने जाते हैं। करण और बिपाशा फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग भी खूब पसंद करते हैं। माता-पिता बनने की बात को लेकर करण और बिपाशा दोनों ही बेहद उत्साहित हैं।
3 of 4
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
बिपाशा और करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। साल 2015 में दोनों ने डेटिंग शुरू की और अगले साल शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
बिपाशा और करण ने अभी प्रेग्नेंसी खबरों पर मुहर नहीं लगाई है, इसलिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2015 के बाद बिपाशा स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। 2020 में उनको वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था। वहीं करण आखिरी बार सीरियल 'कबूल है' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।