{"_id":"6308d914428bb25cff521aaf","slug":"bipasha-basu-share-video-of-husband-karan-singh-grover-singing-to-her-baby-bump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bipasha Basu Pregnancy: करण ने गाया अपने होने वाले बच्चे के लिए गाना, तो बिपाशा ने वीडियो शेयर कर कह दी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bipasha Basu Pregnancy: करण ने गाया अपने होने वाले बच्चे के लिए गाना, तो बिपाशा ने वीडियो शेयर कर कह दी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 26 Aug 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। दोनों ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराकर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपने बच्चे के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 4
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
दरअसल, बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण बिपाशा के बेबी बंप के करीब जाकर अपने बच्चे के लिए गाना गा रहे हैं। करण के इस अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है और वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा, 'डैड मोड, करण बच्चे को गाना गाकर सुना रहे हैं, बच्चे से बात कर रहे हैं...गर्भ में पल रहे बच्चे को सुकून दे रहे हैं।'
3 of 4
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओह मिस्टर विल बी डैड कितने प्यारे हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'कितना खूबसूरत है ये, आपको बहुत शुभकामनाएं।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'नजर न लगे', तो दूसरे ने कहा, 'खुशी के आंसू छलक रहे हैं।' इनके अलावा ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में शादी की थी। दोनों 2015 में 'अलोन' फिल्म के सेट पर मिले थे। एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया था कि वह दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।