सिनेप्रेमी के लिए मनोरंजन की दुनिया में बहुत कुछ होता है, जिस पर हर कोई नजर बनाए रखता है। फिल्मों के अलावा, कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं और शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। आज 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी राइट्स से जुड़ी खबर आई है और यहां भी यह फिल्म घाटे का सौदा साबित हुई। इसके अलावा, अनुपम खेर ने भी बॉलीवुड पर निशाना साधा है। आइए आपको हम फिल्मी रैप में 10 बड़ी खबरों के जरिए मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं।
Filmy Wrap: अनुपम खेर का बॉलीवुड पर तंज और ओटीटी पर भी घाटे में लाल सिंह चड्ढा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान अपना हर काम बहुत से परफेक्शन के साथ करते हैं, इसीलिए उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन दिनों मिस्टर परफेक्शनिस्ट के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ये फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। एक समय था जब आमिर खान की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता था, लेकिन लाल सिंह चड्ढा का हाल देखकर आमिर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Laal Singh Chaddha On OTT: आठ महीनों बाद मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगी आमिर की फिल्म, इस ओटीटी ने खरीदे राइट्स
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्मों के अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों के साथ निर्देशक ने जो कैप्शन लिखा है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कार्तिक और खुद को 'आउटसाइडर' बताया है।
Vivek Agnihotri: क्या कार्तिक संग बड़ा करने की प्लानिंग में विवेक अग्निहोत्री? फोटोज देख फैंस हुए एक्साइटेड
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' का स्वाद चखा है और एक बार फिर से वह अपनी की आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में है। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी कार्तिक को जोड़ी कियारा के साथ बनी है। हालांकि ये फिल्म लंबे समय से कतार में थी, लेकिन अब 'भूल भूलैया 2' की सफलता का फायदा कार्तिक की इस फिल्म को भी मिल सकता है। फिलहाल 'सत्य प्रेम की कथा' सिनेमाघरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और मेकर्स ने आज इसकी रिलीज की तारीख भी रिवील कर दी है।
तेलुगू अभिनेता निखिल सिद्धार्थ इन दिनों अपनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है। तेलुगू के साथ ही हिंदी पट्टी के दर्शक भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कम समय में ही अपनी लागत से दोगुनी कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो चुकी है। ऐसे में अब फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स इसका तीसरा भाग भी रिलीज करने की तैयारी में हैं।
Karthikeya 3: दूसरे भाग की सफलता के बाद जल्द आएगी 'कार्तिकेय 3',फिल्म को लेकर निखिल सिद्धार्थ ने दी बड़ी अपडेट