फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger BO Collection: दूसरे ही दिन छूटे 'लाइगर' के पसीने, सभी भाषाओं में हुई महज इतने करोड़ की कमाई

Fri, 26 Aug 2022 07:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 26 Aug 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
liger box office day 2 collection vijay deverakonda film fails to impress audience
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस को विजय की इस डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म साउथ और बॉलीवुड का मेल है। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म सूनी पड़ी टिकड़ खिड़कियों पर फिर से रौनक लेकर आएगी, लेकिन ओपनिंग डे पर ही फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म को हिंदी, तमिल मलयालम औक कन्नड़ में भी रिलीज किया गया था। कुल छह भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देना था, लेकिन पहले ही दिन फिल्म की हालत खराब हो गई।

liger box office day 2 collection vijay deverakonda film fails to impress audience
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते आठ महीनों से जिस तरीके से बॉलीवुड की फिल्मों का बायकॉट चल रहा है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी। लेकिन लाइगर को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी है, यही वजह है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त तरीके से बायकॉट किया जा रहा है। इसके अलावा विजय देवरकोंडा भी अर्जुन कपूर की तरह बायकॉट को लेकर बयान दे चुके हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे पर नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं। 

liger box office day 2 collection vijay deverakonda film fails to impress audience
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐसे में लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर फेलियर होने की ये वजहें भी हो सकती हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को बहुत कमजोर बताया जा रहा है और यही कारण है कि गुरुवार को मॉर्निंग शोज में थोड़ी भीड़ दिखी भी थी, लेकिन दिन ढलते-ढलते दर्शक सिनेमाघरों से गायब होते गए। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भले ही 33.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, लेकिन पहले दिन देश में इसने 5 भाषाओं में महज 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। दूसरे दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म ने सभी भाषाओं में महज 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
liger box office day 2 collection vijay deverakonda film fails to impress audience
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छह भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म का दूसरे दिन ये सबसे कम कलेक्शन है। लाइगर के शुक्रवार सुबह और दोपहर के शोज में भी फिल्म को हिंदी में बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी हो सकती है कि गुरुवार को ही फिल्म के रिव्यू सामने आ गए थे। इसमें फिल्म के कमजोर होने की बात कही गई थी। ऐसे में हिंदी के दर्शकों का उत्साह फिल्म को लेकर और कम हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed