बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को आज इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। 26 अगस्त 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर के शुरुआत करने वाले सलमान खान को आज बॉलीवुड का सुल्तान कहा जाता है। आज उन्होंने इस खास दिन पर अपने फैंस को भी तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इतने साल के सफर के लिए फैंस को शुक्रिया कहा और साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म के 'किसी का भाई किसी की जान' की भी घोषणा की है।
Salman Khan: बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर सलमान खान ने किया नई फिल्म का एलान, वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लुक में नजर आ रहे हैं। ये सलमान खान के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। लंबे बालों में सलमान खान का लुक देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए है। वीडियो में पहले वह अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं, उसके बाद उनका लुक सामने आता है। उन्होंने लिखा कि 34 साल पहले अब था और 34 साल बाद भी अब है। मेरी यात्रा यही से शुरू हुई, जो अब और यहां दो शब्दों से बनी है। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फैंस भी सलमान खान के इंडस्ट्री में 34 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर फैंस ने #34YearsOfSalmanKhanEra ट्रेंड कर उनके इस खास दिन का जश्न मनाया है। वहीं फैंस उनके लुक भी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्म्स की ओर से भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान की सभी फिल्मों की झलक दिखाई गई है।
34 Years Of Lights, Camera and Action 🎬
He made us laugh, cry, smile and entertained us; the legacy continues!#34YearsOfSalmanKhanEra @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/6lfkUCq4CL
सलमान खान ने कुछ दिन पहले भी लेह लद्दाख से अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लंबे बालों में नजर आ रहे थे। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' था, जिसे बदलकर 'किसी का भाई किसी की जान' कर दिया गया है। वहीं, 'किसी का भाई किसी की जान' के से सलमान खान तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखते ही बनाता है और वह बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।