{"_id":"5c3329b0bdec226275079b11","slug":"bipasha-shares-some-romantic-picture-with-her-husband-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर पति करण के साथ रोमांटिक हुईं बिपाशा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर पति करण के साथ रोमांटिक हुईं बिपाशा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Mon, 07 Jan 2019 04:02 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने बोल्ड अंदाज और तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं। बिपाशा 7 जनवरी यानी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2016 में बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के बाद बिपाशा अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आई हैं। इस बार उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए करण सिंह ग्रोवर ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
bipasha basu
बता दें बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लिप लॉक करती नजर आ रही हैं। तस्वीर और वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है कि सभी को शुक्रिया, जिसने मुझे स्पेशल महसूस कराने की कोशिश की।
View this post on Instagram
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
Bipasha Basu
विपाशा की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में बिपाशा अपने पति करण के साथ बेड पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। साल 2015 के दौरान आई फिल्म अलोन से उनकी नजदीकियां करण सिंह से बढ़ने लगी थी। कई साल रिसेशनशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें 2015 के बाद से बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
बता दें ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले बिपाशा ट्रक डाइवर का कालोनी में रहती थीं। बिपाशा को मॉडलिंग करने की सलाह अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया ने दी थी, जिसके बाद अपना करियर बनाने के लिए बिपाशा ने कड़ी मेहनत की। फिल्मों में आने से पहले वह एक सुपरमॉडल भी रह चुकी है। फिल्मी दुनिया और मॉडलिंग में उनका सफर आसान नहीं रहा।
विज्ञापन
bipasha basu
बता दें बिपाशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2001 के दौरान की थी। उनकी पहली फिल्म अजनबी थी, इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। जिसके बाद बिपाशा ने राज, जिस्म,कॉरपोरेट नो एंट्री, फिर हेरा फेरी, धूम 2 और आत्मा जैसी फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाया।