फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः कई फ्लॉप फिल्मों के बाद 'नेहा' बन कर हिट हुईं थीं नुसरत भरूचा, 'प्यार का पंचनामा से मिली असली पहचान

Sun, 16 May 2021 05:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 16 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Birthday Specia: Know About Nushrratt Bharuccha Movie Journey Also Her Flop And Hit Films
नुसरत भरूचा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है, हर दूसरा निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए तैयार रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में लगातार फ्लॉप फिल्में दी थीं। अधिकतर लोगों को लगता है कि नुसरत ने फिल्म 'प्यार का पंचनाम' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, जबकि ऐसा नहीं है। एक्ट्रेस ने सबसे पहले एक टीवी धारावाहिक में काम किया था और इसके बाद वो फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने आईं। लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'प्यार के पंचनामा' में नेहा बनकर। नुसरत भरूचा का जन्मदिन 17 मई को होता है, उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Birthday Specia: Know About Nushrratt Bharuccha Movie Journey Also Her Flop And Hit Films
नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। पहली बार वह जी टीवी के धारावाहिक 'किटी पार्टी' में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2002 में आया था। इसमें अभिनेत्री पूनम ढिल्लों मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने धारावाहिक को एक साल के अंदर ही छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ अपने रुचि दिखाई। लंबे संघर्ष के बाद नुसरत भरूचा को साल 2006 में एक फिल्म का ऑफर मिला। जिसका नाम था 'जय संतोषी मां।'

Birthday Specia: Know About Nushrratt Bharuccha Movie Journey Also Her Flop And Hit Films
नुसरत भरूचा

साल 2006 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई। फिर उन्हें साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा है' में देखा गया। लेकिन उनकी दूसरी फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसके बाद साल 2010 में वह फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में नजर आईं। नुसरत भरूचा की सिर्फ फिल्में फ्लॉप ही नहीं हुई बल्कि उन्हें एक फिल्म से निकाला भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Specia: Know About Nushrratt Bharuccha Movie Journey Also Her Flop And Hit Films
नुसरत भरूचा

नुसरत ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से निकाला गया था। निर्देशक र्डैनी बॉयर ने नुसरत से माफी मांगते हुए कहा था कि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं लेकिन जिस तरह का किरदार वो अपनी फिल्म के लिए ढूंढ़ रहे हैं। उस ढांचे में नुसरत फिट नहीं हो पा रही। फिर साल 2011 में नुसरत भरूचा को फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में देखा गया। 

विज्ञापन
Birthday Specia: Know About Nushrratt Bharuccha Movie Journey Also Her Flop And Hit Films
नुसरत भरूचा

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' भले की हिट साबित ना हुई हो लेकिन इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद से नुसरत भरूचा ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनानी शुरू कर दी। साल 2015 नुसरत भरूचा के लिए फिर से खास रहा और उनकी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' हिट साबित हुई। फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार नेहा पहले भी छा चुका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed