फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashish Vidyarthi: जब आशीष विद्यार्थी का मौत से हुआ था सामना, फिल्मों में 182 बार मरने की कर चुके हैं एक्टिंग

Sun, 19 Jun 2022 07:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Ashish Vidyarthi has died 182 times in his film career then really faced death in life know his career and hit films
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में हर बार हीरो की बात होती है लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं, जो विलेन बनकर फैंस के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं। इनमें अभिनेता आशीष विद्यार्थी का नाम भी शामिल है, जो फिल्मों में अपने किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। 19 जून 1962 को केरल में जन्मे आशीष विद्यार्थी इस इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली समेत कई भाषाओं की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों में वह अक्सर विलेन बनकर ही लोगों के बीच खौफ पैदा करते नजर आए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आशीष सिनेमा के ऐसे एक्टर बन गए जो फिल्मों में सबसे ज्यादा बार मरा हो। आइए आपको उनके 60वें जन्मदिन पर अभिनेता से जुड़ा ये रोचक किस्सा बताते हैं।

Birthday Special Ashish Vidyarthi has died 182 times in his film career then really faced death in life know his career and hit films
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

बचपन से रहा सिनेमा से जुड़ाव
आशीष विद्यार्थी का जन्म बेशक केरल में हुआ लेकिन उनका बचपन दिल्ली में बिता। छोटी उम्र में ही वह दिल्ली आ गए थे और यहीं रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई की। आशीष के पिता गोविन्द विद्यार्थी एक मलयाली थिएटर आर्टिस्ट थे और मां रीबा विद्यार्थी जोकि कथक डांसर थीं। इसी वजह से अभिनेता का जुड़ाव रंगमंच की दुनिया से हमेशा रहा। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों की। उन्होंने शुरुआती दिनों में 'बाजी' और 'नाजायज' जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसी वजह से हिंदी फिल्मों में भी उन्हें निगेटिव किरदार ही मिलने लगे। 

Birthday Special Ashish Vidyarthi has died 182 times in his film career then really faced death in life know his career and hit films
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों में 182 बार अभिनेता की मौत
आशीष फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हैं और हर फिल्म में विलेन हीरो से पिटता हुआ नजर आता है। यही हाल आशीष के साथ भी होता है। विलेन बनने की वजह से फिल्मों में आशीष की मौत भी पक्की होती है। अब तक उन्हें फिल्मों में 182 बार मौत मिल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Ashish Vidyarthi has died 182 times in his film career then really faced death in life know his career and hit films
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

मौत से एक बार सच में हुआ था सामना
हालांकि फिल्मों में मौत का सीन शूट करते-करते एक बार आशीष ने सच में मौत को करीब से देखा है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता की जान पर बन आई थी। हुआ यूं था कि अभिनेता को  शूटिंग के दौरान पानी में उतरना था। लेकिन आशीष को गहराई का अंदाजा नहीं था और वह गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगों को लगा कि वह डूबने का सीन कर रहे हैं। ऐसे में कोई उनकी मदद के लिए नहीं गया। इस दौरान आशीष को छटपटाता देख वहां मौजूद पुलिस वाले को शक हुआ और फिर उन लोगों ने अभिनेता की जान बचाई। बाद में वहां मौजूद लोगों को समझ आया कि आशीष सच में डूब रहे थे।

विज्ञापन
Birthday Special Ashish Vidyarthi has died 182 times in his film career then really faced death in life know his career and hit films
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

आशीष की फिल्में 
आशीष विद्यार्थी को फिल्म 'द्रोहकाल' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वह बाजी, नाजायज, जीत, भाई, हसीना मान जाएगी, अर्जुन पंडित, जानवर,दौड़, जिद्दी, मेजर साब, सोल्जर, वास्तव, बादल, रिफ्यूजी, एक और एक ग्यारह, एलओसी कारगिल, कहो ना प्यार है, बिच्छू, जोरू का गुलाम, जाल, किस्मत, शिकार, जिम्मी, रक्तचरित्र, बर्फी, राजकुमार, हैदर, अलीगढ़ और बेगम जान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed