फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neetu Kapoor: 'कल हो न हो' को रिजेक्ट करने की नीतू कपूर ने वर्षों बाद बताई वजह, बोलीं- ऋषि कपूर काफी पजेसिव थे

Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jug Jugg Jeeyo Actress Neetu Kapoor Rejected Jaya Bachchan Role in kal ho naa ho because Rishi kapoor
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग-जुग जीयो' में नजर आने वाली हैं। लंबे समय के बाद वह इस फिल्म में अहम रोल निभाती दिखेंगी। फिलहाल वह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार मीडिया से मुखातिब हो रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक अहम राज खोला है। एक्ट्रेस ने बताया है कि एक बड़ी फिल्म में उन्हें रोल ऑफर हुआ था लेकिन वह यह किरदार नहीं निभा सकीं।

Jug Jugg Jeeyo Actress Neetu Kapoor Rejected Jaya Bachchan Role in kal ho naa ho because Rishi kapoor
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑफर हुआ था यह रोल
मीडिया में यह खबरें आई थीं कि कल हो न हो के लिए प्रीति जिंटा की मां के किरदार के लिए नीतू कपूर पहली पसंद थीं। अब इस बात पर नीतू ने सहमति जताई है। उन्होंने बताया है कि यह रिपोर्ट सही थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस वजह से वह इस रोल को नहीं निभा सकीं। उन्होंने कहा कि वह इस रोल को स्वीकार करने पर विचार कर रही थीं। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पति (दिवंगत ऋषि कपूर) ने उन्हें फिल्मों में काम करने से कभी नहीं मना किया, लेकिन वह काफी पजेसिव थे। बता दें कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म कल हो न हो साल 2003 में रिलीज हुई थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
Jug Jugg Jeeyo Actress Neetu Kapoor Rejected Jaya Bachchan Role in kal ho naa ho because Rishi kapoor
नीतू कपूर- ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू ने कही ये बात 
इस बारे में बात करते हुए नीतू ने बताया कि ऋषि चाहते थे कि वह हमेशा घर पर रहें। उन्होंने कहा कि जब भी वह घर से बाहर जाती थीं ऋषि सवाल करने लगते कि कहा जा रही हो? कब तक आओगी? उन्होंने बताया ऋषि कपूर की इनसिक्योरिटी की वजह से वह फिल्मों में काम करने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं। यही वजह थी कि तब उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को इनकार कर दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह काम करने के लिए उनसे पूछतीं तो ऋषि कभी भी इनकार नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jug Jugg Jeeyo Actress Neetu Kapoor Rejected Jaya Bachchan Role in kal ho naa ho because Rishi kapoor
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म जुग जुग जीयो सिनेमाघरों में 24 जून को दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में नीतू कपूर वरुण धवन की मां के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में नीतू और वरुण अलावा अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed