सब्सक्राइब करें

जानिए बॉलीवुड में कब-कब उतरे 'सुभाष चंद्र बोस', डायलॉग सुनते ही बढ़ गया फैंस का जोश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 23 Jan 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special bollywood film on Subhash Chandra Bose
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : file photo
भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी साल 1897 में हुआ था। भारत की आजादी में नेता जी को बेहद अहम योगदान रहा था। देश की आजादी के उनका कितना आक्रमक रुख था यह कई भारतीय फिल्मों में भी नजर आ चुका है। जी हां नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर भारतीय सिनेमा में कई फिल्में बन चुकी हैं। दर्शकों ने उनके जीवन की काथा को काफी पसंद भी किया है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
Birthday Special bollywood film on Subhash Chandra Bose
Netaji Subhash Chandra Bose - फोटो : file photo
फिल्म- नेता जी सुभाष चंद्र बोस: फोरगेटन हीरो
यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन की मुख्य घटनाओं को उजागर करती है। इस फिल्म में एक्टर सचिन खेडेकर ने उनके किरदार को किया था। नेता जी के किरदार को उन्होंने काफी शानदार तरीके से निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म नेता जी सुभाष चंद्र बोस: फोरगेटन हीरो साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special bollywood film on Subhash Chandra Bose
Subhash Chandra Bose - फोटो : Bose Dead/Alive
फिल्म- बोस: डैड/अलाइव
नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर बनी भारत की यह पहली वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका अदा की है। बोस: डैड/अलाइव साल 2016 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर रिलीज की गई। इस वेब सीरीज ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। 
Birthday Special bollywood film on Subhash Chandra Bose
Subhash Chandra Bose - फोटो : social media
फिल्म- मिशन वंदे मातरम
यह ओरिजिनली तमिल भाषा में बनी फिल्म है। तमिल में इस फिल्म का नाम सुभाष चंद्र बोस था, जबिक हिंदी भाषा में इसको मिशन वंदे मातरम के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म में साउथ एक्टर वेंकटेश ने  सुभाष चंद्र बोस की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Birthday Special bollywood film on Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : file photo
फिल्म- नेता जी सुभाष चंद्र बोस
यह एक बंगाली फिल्म थी जो साल 1966 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन हेमन गुप्ता ने किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed