फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: टॉपलेस होने से कोस्टार के जबरन किस करने तक, इन विवादों के चलते सुर्खियों में रहीं काजल अग्रवाल

Sun, 19 Jun 2022 08:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 19 Jun 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Kajal Aggarwal Controversy from being topless for a photoshoot to kissed by costar Randeep Hooda
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

काजल अग्रवाल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 19 जून 1985 को मुंबई में जन्मी काजल ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। काजल ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनके काम को सराहना भी मिली, लेकिन वह साउथ की तरह बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने में सफल नहीं रहीं। आज काजल के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें और विवाद...

Birthday Special: Kajal Aggarwal Controversy from being topless for a photoshoot to kissed by costar Randeep Hooda
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

'सिंघम' नहीं थी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
एक पंजाबी फैमिली में जन्मी काजल अग्रवाल ने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 2004 में बॉलीवुड फिल्म 'क्यों हो गया न' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि इस फिल्म वह ऐश्वर्या की दोस्त बनी थी और उनका रोल काफी छोटा था। फिर काजल ने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया और 2007 में 'लक्ष्मी कल्याणम' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं और साउथ की जानी मानी अभिनेत्री बन गईं। असल पहचान उन्हें 2009 में आई तेलगू फिल्म 'मगधीरा' से मिली थी। 

Birthday Special: Kajal Aggarwal Controversy from being topless for a photoshoot to kissed by costar Randeep Hooda
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इन वजहों से रहीं चर्चा में
काजल अपनी फिल्मों के अलावा कई बार विवादों के चलते भी सुर्खियों में रही हैं। साल 2014 में एक मैगजीन के लिए किए गए उनके टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल गई थीं। इस बारे में काजल की ओर से कहा गया था कि उन्होंने ऐसा कोई फोटोशूट नहीं कराया है। उनके तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद 2016 में रणदीप हुड्डा के साथ वह ‘दो लफ्जों की कहानी’ फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया था। बताया जाता है कि इस सीन के बारे में काजल को कोई जानकारी नहीं थी। रणदीप ने उन्हें अचानक सीन में किस किया था, जिसके बाद वह काफी नाराज हुईं और खूब ड्रामा हुआ। फिल्ममेकर्स को काजल का गुस्सा शांत करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Kajal Aggarwal Controversy from being topless for a photoshoot to kissed by costar Randeep Hooda
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

कविता चोरी करने का लगा आरोप
इसी साल मदर्स डे के मौके पर काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक कविता शेयर की थी। काजल ने कविता के लिए लेखिका को क्रेडिट नहीं दिया था और न ही इजाजत ली थी। इसके बाद अभिनेत्री की पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कविता लिखने वाली इंस्टाग्राम यूजर सारा ने कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही एक पोस्ट भी साझा की थी। जैसे ही सारा की पोस्ट वायरल होने लगी, काजल ने अपनी पोस्ट को एडिट कर उन्हें क्रेडिट दे दिया था। 

विज्ञापन
Birthday Special: Kajal Aggarwal Controversy from being topless for a photoshoot to kissed by costar Randeep Hooda
काजल अग्रवाल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल दिया बेटे को जन्म
काजल अग्रवाल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 30 अक्टूबर 2020 को उद्योगपति गौतम किचलू के साथ शादी रचाई थी। वहीं, इसी साल 19 अप्रैल को उन्होंने अपने बेटे का स्वागत इस दुनिया में किया है। काजल अक्सर ही अपने बेटे और पति गौतम के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'हे सिनामिका' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed