फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiran Rao Birthday: शादी से पहले आमिर खान के साथ लिव इन में रही थीं किरण राव, जानें कैसे तलाक तक पहुंची बात

Mon, 07 Nov 2022 08:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Nov 2022 08:48 AM IST
विज्ञापन
birthday special Kiran rao aamir khan love story started from the set of lagaan
आमिर खान-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर निर्देशक, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर किरण राव आज 49 साल की हो गई हैं। किरण राव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लगान' में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें 10 हजार रुपए सैलरी पर रखा गया था। उन्हें 11 ब्रिटिशर, 11 इंडियन और 1500 गांव वालों को संभालना होता था। किरण ने 'डेली बेली', 'धोबी घाट', और 'पीपली लाइव' जैसी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। किरण आमिर खान की पूर्व पत्नी हैं लेकिन दोनों आज भी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों के बीच का रिश्ता काफी दिलचस्प है। लेकिन दोनों की लव स्टोरी कैसी शुरू हुई। यह भी एक मजेदार कहानी है। आइए आपको बताते हैं। 

birthday special Kiran rao aamir khan love story started from the set of lagaan
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत
किरण राव के लिए फिल्म 'लगान' दो वजहों की वजह से काफी खास है। सिर्फ करियर ही नहीं बल्कि किरण की लव स्टोरी भी इसी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। वह आमिर खान से 'लगान' के सेट पर ही पहली बार मिली थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान किरण राव को यह जिम्मेदारी मिली थी कि वह आमिर को फिल्म के सेट तक लेकर आएंगी और इसी वजह से दोनों के बीच का बॉन्ड काफी अच्छा बन गया। दोनों कम समय में दोस्त बन गए थे और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक बार किरण ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि आमिर जिस तरह से सेट पर सभी से मिलते थे और उनसे हंसी-मजाक करते थे, उससे उन्हें आमिर में एक आम आदमी नजर आता था जो उन्हें पसंद था।
 

birthday special Kiran rao aamir khan love story started from the set of lagaan
आमिर खान-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

एक फोन कॉल ने बदली दोनों की जिंदगी
आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना से तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि अभिनेता के लिए वो समय काफी मुश्किल था और वह खुद को काफी अकेला महसूस करते थे तभी आमिर और किरण राव करीब आए थे। एक दिन दोनों ने फोन कॉल पर करीब आधे घंटे तक बातचीत की, जिसके बाद ही दोनों को एक-दूसरे के लिए प्यार का अहसास हुआ। इसके बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसी बीच आमिर और किरण कुछ समय तक लिव इन में भी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special Kiran rao aamir khan love story started from the set of lagaan
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media

शादी और फिर तलाक...
आमिर खान और किरण राव साल 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अपने रिश्ते से काफी खुश थे। शादी के बाद किरण ने सेरोगेसी की मदद से अपने बेटे आजाद का स्वागत किया। लेकिन फिर अचानक ही शादी के 15 साल बाद किरण और आमिर ने तलाक का एलान कर दिया। दोनों ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि आज के बाद वह सिर्फ दोस्त हैं और पति-पत्नी के रूप में नहीं रहेंगे। किरण और आमिर के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed