{"_id":"6367f4007bc10c117e65037d","slug":"srinivas-birthday-know-more-about-singer-unknown-facts-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Srinivas Birthday: सिंगर बनने से पहले केमिकल इंजीनियर थे श्रीनिवास, आरडी बर्मन और किशोर कुमार से मिली प्रेरणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Srinivas Birthday: सिंगर बनने से पहले केमिकल इंजीनियर थे श्रीनिवास, आरडी बर्मन और किशोर कुमार से मिली प्रेरणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
गायक श्रीनिवास
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी से लेकर तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा तक में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले सिंगर श्रीनिवास 7 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। गायक श्रीनिवास ने बहुत ही कम उम्र से गायन शुरू कर दिया था और उन्होंने अपने करियर में दो हजार से भी ज्यादा गीतों के लिए अपनी आवाज दी है और साथ ही कुछ गानें भी लिखे हैं। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, सिंगर के इंडस्ट्री में करियर और निजी जीवन के बारे में कुछ खास बातें।
2 of 4
गायक श्रीनिवास
- फोटो : social media
7 नवंबर 1959 में तमिलनाडु के छोटे से शहर अंबासमुद्रम में जन्में सिंगर श्रीनिवास हिंदी संगीत जगत के दिग्गजों आरडी बर्मन और किशोर कुमार से प्रेरित रहे हैं। इनकी चाची पद्म नारायण एक कर्नाटक संगीतकार हैं और उन्होंने ही श्रीनिवास में संगीत सीखने की लालसा पैदा की। वहीं मेहदी हसन की गजलें उनकी पसंदीदा रही हैं।
3 of 4
गायक श्रीनिवास
- फोटो : social media
श्रीनिवास ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से केमिकल टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की और विश्विद्यालय की तरफ से अपने कॉलेज के दिनों में, वह विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते थे। श्रीनिवास ने कई साल तक एक इंजीनियर के रूप में कार्य किया और अंततः उन्होंने नौकरी छोड़कर अपने सपने को पूरा करने का फैसला किया और संगीत के क्षेत्र में आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गायक श्रीनिवास
- फोटो : social media
1992 में मणिरत्नम की फिल्म रोजा रिलीज हुई थी और इसके संगीत निर्देशक ए. आर रहमान थे और नई आवाजों के साथ काम करना पसंद करते थे। श्रीनिवास ने उनसे बात की और कुछ गजलें गाईं। इसके बाद उन्होंने भक्ति गीतों और जिंगल्स के लिए आवाज देनी शुरु की। इसके बाद श्रीनिवास को 'माना मदुरै' प्रसिद्धि मिली और वह अपने करियर में आगे बढ़ते चले गए। इसके बाद उन्होंने कई दिग्गजों के साथ काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।