Sunday Box Office Report: 'कांतारा' के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 'फोन भूत' ने अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' को पछाड़ दिया है। हालांकि, 'फोन भूत' के साथ ही रिलीज हुई जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने अब तक मात्र एक करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की है। यहां देखिए रविवार बॉक्स ऑफिस का पूरा चार्ट...
Sunday Box Office Report: फोन भूत ने राम सेतु को चटाई धूल, जारी कांतारा का धमाल, ऐसा रहा रविवार का बॉक्स ऑफिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन भूत
रविवार को कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान स्टारर 'फोन भूत' के कलेक्शन में 8.36 फीसदी उछाल देखी गई है। बता दें कि फोन भूत लगातार बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन 35 फीसदी उछाल के साथ फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यदि रविवार की बात करें तो फिल्म ने तकरीबन 2.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन, रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां
मिली
दूसरी ओर, कम ऑक्यूपेंसी के बावजूद जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' के कलेक्शन में बढ़त देखी गई। पहले दो दिनों में फिल्म ने 80 लाख रुपये के करीब कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि जान्हवी कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'मिली' 2019 की मलयालम फिल्म 'हेलेन' की हिंदी रीमेक है। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित, फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं उम्दा डायरेक्टर भी हैं नंदिता दास, इस फिल्म से विदेशों में बनाई खास पहचान
राम सेतु
साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की चौथी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। रविवार को 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बावजूद फिल्म फोन भूत से पीछे रह गई। बता दें कि 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक मात्र 70.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें: दो शादी तीन अफेयर के बाद भी सिंगल हैं कमल हासल, जानिए साउथ एक्टर की दिलचस्प लव स्टोरी
कांतारा
वहीं, कांतारा का जलवा अब भी बरकरार है। फिल्म ने रविवार को 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 268.09 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म 38 दिन तक लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं राइमा सेन, बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में रहीं नाकाम