फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raima Sen Birthday: शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं राइमा सेन, बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में रहीं नाकाम

Mon, 07 Nov 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 07 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Raima Sen Birthday interesting facts about actress who belongs to royal family and daughter of moon moon sen
राइमा सेन - फोटो : Instagram

बंगाली और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री राइमा सेन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 नवंबर 1979 को राइमा सेन का जन्म शाही परिवार में हुआ था। राइमा की मां दिग्गज अभिनेत्री मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियां थीं। सुचित्रा सेन को बंगाली सिनेमा की महानायिका भी कहा जाता है। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं...

Raima Sen Birthday interesting facts about actress who belongs to royal family and daughter of moon moon sen
राइमा सेन - फोटो : Instagram
यूं तो राइमा सेन बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन वह अपनी धाक जमाने में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। हालांकि बंगाली सिनेमा में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राइमा के फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बारे में सब जानते हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि एक्ट्रेस शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राइमा की दादी इला देवी बड़ौदा के राजा सयाजीराव गायकवाड की तृतीय की बेटी थीं। वहीं, इला देवी की मां इंदिरा राजे कूच बिहार की राजकुमारी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवा जयपुर की महारानी थीं। इसके अलावा राइमा के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं। 

Laal Salaam: बेटी ऐश्वर्या की फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! 'लाल सलाम' में थलाइवा निभाएंगे यह किरदार
 
Raima Sen Birthday interesting facts about actress who belongs to royal family and daughter of moon moon sen
राइमा सेन - फोटो : Instagram

राइमा सेन ने 1999 में फिल्म 'गॉड मादर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह शबाना आजमी के साथ नजर आई थीं। फिल्म में राइमा का किरदार छोटा था और ऐसे में वह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'दमन' में रवीना टंडन की बेटी की भूमिका निभाई, जिसमें किरदार छोटा होने के बाद भी उनके अभिनय की सराहना की गई। अपने करियर के दौरान राइमा ने 'बॉलीवुड डायरीज' में सेक्स वर्कर का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Yash: 'साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे नॉर्थ के दर्शक', 'केजीएफ' के रॉकी भाई ने निकाली वर्षों पुरानी भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
Raima Sen Birthday interesting facts about actress who belongs to royal family and daughter of moon moon sen
राइमा सेन - फोटो : Instagram
रितुपर्णो घोष की फिल्म 'चोखेर बाली' में राइमा सेन के अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। इसके बाद 2005 में 'परिणीता' में विद्या बालन की दोस्त की भूमिका में राइमा ने खूब लाइमलाइट बटोरी थीं। इसके बाद वह 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'एकलव्य', 'फनटूश' और 'दस' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बावजूद इसके राइमा सेन बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं और बंगाली सिनेमा में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं, इन दिनों राम्या वेब सीरिज में भी नजर आ रही हैं।  

Urfi Javed: थप्पड़ की धमकी पर उर्फी ने महिला को लताड़ा, बोलीं- आंटी बुलाओ पुलिस, पर पार्टी तो यूं ही चलेगी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed