फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan Birthday: दो शादी तीन अफेयर के बाद भी सिंगल हैं कमल हासन, जानिए साउथ एक्टर की दिलचस्प लव स्टोरी

Mon, 07 Nov 2022 07:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Nov 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Birthday: know about south movie actor love life affair and marriage
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 7 नवंबर 1954 को जन्मे कमल हासन अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह साउथ के सुपरस्टार हैं और हिंदी फिल्मों में भी वह अपनी धाक जमा चुके हैं। कमल एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। कमल ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने डेब्यू किया था। कमल हासन अपनी फिल्मों और अभिनय के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कमल हासन दो बार शादी कर चुके हैं, उसके बाद भी वह सिंगल हैं। कमल हासन की दोनों शादियां असफल रहीं और तलाक हो गया। आइए जानते हैं एक्टर की लव लाइफ के बारे में...

Kamal Haasan Birthday: know about south movie actor love life affair and marriage
कमल हासन-वाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वाणी से की पहली शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन की अब तक की जिंदगी में पांच महिलाओं के साथ रिश्ते में रहे हैं। कमल हासन ने वर्ष 1970 के दशक में ऐक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कमल हासन और श्रीविद्या के अफेयर की खबरें छाई रहीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता का ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। इसके बाद कमल हासन ने साल 1978 में वाणी गणपति के साथ शादी कर ली और 10 साल के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

OTT: वेब सीरीज जिन्होंने 2022 में तोड़ दीं बोल्डनेस की सारी हदें, देखने से पहले कमरे की कुंडी लगाना न भूलें

Kamal Haasan Birthday: know about south movie actor love life affair and marriage
कमल हासन-सारिका - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा ने दी जिंदगी में दस्तक
वाणी से तलाक के बाद कमल हासन का ऐक्ट्रेस सारिका के साथ नाम जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाह से पहले ही दोनों एक बेटी श्रुति हासन के माता-पिता बन गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद कमल हासन और सारिका के घर बेटी अक्षरा हासन ने जन्म लिया। कमल हासन और सारिका का भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और साल 2004 में दोनों अलग हो गए।

आलिया बनी माँ, बेबी गर्ल को दिया जन्म, जानें आलिया-रणबीर की बेटी क्या होगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Birthday: know about south movie actor love life affair and marriage
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

22 साल छोटी एक्ट्रेस को किया डेट!
शादी के अलावा कमल हासन अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। खुद से 22 साल छोटी ऐक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। वहीं, बाद में खबरें आई थीं कि सिमरन बग्गा ने अपने एक दोस्त के साथ शादी कर ली है। इसके अलावा कमल हासन 13 साल तक ऐक्ट्रेस गौतमी के साथ लिव इन में रहे और वर्ष 2016 में अलग हो गए।

Phone Bhoot Box Office Collection: टिकट खिड़की पर 'फोन भूत' की बेहद सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन ऐसा रहा कारोबार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed