{"_id":"6092987eadb1524695160511","slug":"birthday-special-know-about-controversial-life-of-dara-singh-son-vindu-dara-singh-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंदू दारा सिंह ने शुरुआती दिनों में सलमान के साथ फिल्मों में किया था काम, बाद में उनसे जुड़े थे कई विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विंदू दारा सिंह ने शुरुआती दिनों में सलमान के साथ फिल्मों में किया था काम, बाद में उनसे जुड़े थे कई विवाद
मशहूर एक्टर और पहलवान दारा सिंह के बेटे और एक्टर विन्दू दारा सिंह 6 मई यानी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। विंदू दारा सिंह फिल्मों के जरिए भले ही अपनी खास पहचान ना बना पाए हो लेकिन अभिनेता विवादों की वजह से सुर्खियों में हमेशा ही बने रहें। विंदू ने अपने पिता दारा सिंह की तरह ही पहले टीवी धारावाहिकों और फिर फिल्मों में काम किया लेकिन वो पिता की तरह शोहरत हासिल नहीं कर पाए। विंदू दारा सिंह ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। इसके अलावा उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा। तो आज हम आपको विंदू दारा सिंह की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 6
विन्दू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने साल 1994 में फिल्म 'करण' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म रब दिया रक्खा में काम किया। इसके बाद वह कई सारी पंजाबी फिल्म में नजर आए। पंजाबी फिल्मों के अलावा विंदू ने फिर हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथा आजमाया और उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर' में काम किया।
3 of 6
विन्दू दारा सिंह
तो वहीं विंदू की फिल्म लिस्ट में 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। आखिरी बार अभिनेता साल 2014 में आई फिल्म 'जाट जेम्स बांड' में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा विंदू ने टीवी में भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विन्दू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने धारावाहिक 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें इससे खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद साल 2009 विंदू ने 'बिग बॉस सीजन 3' जीता था। 'बिग बॉस सीजन 3' जीतने के बाद ऐसा लगा कि अभिनेता का करियर फिर से ट्रैक पर आ गया। लेकिन हुआ इसका एकदम उलट। साल 2013 में विंदू दारा सिंह का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आ गया। यहां तक कि विंदू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विंदू को बेल दे दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
विन्दू दारा सिंह और फराह
सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं विंदू दारा सिंह की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहीं। विंदू दारा सिंह ने दो शादियां की है। पहली शादी एक्ट्रेस तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से की थी। फराह 1980 से 1990 की मशहूर एक्ट्रेस रहीं हैं। फराह ने ‘नसीब अपना-अपना’, ‘यतीम’, ‘मरते दम तक’, ‘लव 86’ और ‘ईमानदार‘ जैसी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।