{"_id":"6092ec028ebc3ed20342d2b0","slug":"top-five-actress-abhilasha-patil-passes-away-from-corona-actor-dalip-tahil-son-dhruv-arrested-in-drugs-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन और ड्रग्स केस में एक्टर दलीप ताहिल का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन और ड्रग्स केस में एक्टर दलीप ताहिल का बेटा गिरफ्तार
Thu, 06 May 2021 09:31 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 06 May 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
अभिलाषा पाटिल- दलीप ताहिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'छिछोरे' समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल कोरोना से जंग हार गईं। मंगलवार को अभिलाषा इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। खबरों की मानें तो अभिलाषा एक शूटिंग के सिलसिले में बनारस में गई थीं। इसके बाद जब वह मुंबई वापस लौटीं तो उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।
दिलीप ताहिल-ध्रुव ताहिल
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने माने अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एनसीबी मुंबई ने दी है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने ड्रग पेडलर मुजम्मिल अब्दुल शेख को पकड़ा था जिसके पास 35 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग जब्त हुआ था।
ड्रग्स मामला: दलीप ताहिल का बेटा ध्रुव गिरफ्तार, ड्रग पेडलर से व्हाट्सएप पर होती थी बात
ड्रग्स मामला: दलीप ताहिल का बेटा ध्रुव गिरफ्तार, ड्रग पेडलर से व्हाट्सएप पर होती थी बात
सुनील पाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। कॉमेडियन पर फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी का मजाक उड़ाने और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। दरअसल, सुनील पाल ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड एक वीडियो में डॉक्टरों पर कोविड संकट की आड़ में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया है।
कॉमेडियन सुनील पाल की मुश्किलें बढ़ी: कोविड ड्यूटी में लगे डॉक्टर्स के लिए अपमानजनक शब्द कहने का आरोप, मामला दर्ज
कॉमेडियन सुनील पाल की मुश्किलें बढ़ी: कोविड ड्यूटी में लगे डॉक्टर्स के लिए अपमानजनक शब्द कहने का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी
- फोटो : Instagram
कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी। रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में जगह बनाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें आने से लोग सदमे में आ गए। इस बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इस खबर का खंडन किया है।
अफवाह बनी मुसीबत: 'रावण' के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, खुद 'लक्ष्मण' को सामने आकर बतानी पड़ी सच्चाई
अफवाह बनी मुसीबत: 'रावण' के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, खुद 'लक्ष्मण' को सामने आकर बतानी पड़ी सच्चाई
विज्ञापन
‘विक्रम वेधा’
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस एंटरटेमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क्स की भागीदारी में बन रही हिंदी फिल्म ‘विक्रमवेद’ अब ऋतिक रोशन नहीं कर रहे हैं, ये खबर झूठी है। ऋतिक रोशन ये फिल्म सौ फीसदी कर रहे हैं और इसकी पुष्टि भी उनकी टीम ने ‘अमर उजाला’ से कर दी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मूल फिल्म में विजय सेतुपति वाला रोल करने जा रहे हैं।
EXCLUSIVE: ऋतिक ने छोड़ी दी ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक, ‘अमर उजाला’ पर जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई
EXCLUSIVE: ऋतिक ने छोड़ी दी ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक, ‘अमर उजाला’ पर जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई