बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन नीतू अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर काफी पुरानी यादें ताजा हो गईं।
थ्रोबैकः नीतू कपूर ने साझा किया 'दो कलियां' फिल्म का वीडियो, फैंस के साथ सेलेब्स भी हुए दीवाने
दरअसल नीतू कपूर ने 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'दो कलियां' का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस फिल्म में नीतू कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम किया था और उन्होंने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था। नीतू इस वीडियो क्लिप में 'मुर्गी-मुर्गी प्यार से देखे' गाने पर अभिनय करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ नीतू कपूर ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा। नीतू कपूर ने लिखा, '#dokaliya बहुत सारा मेकअप किया है'। वीडियो साझा करने के एक घंटे के अंदर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए थे। उनके वीडियो पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने भी कमेंट किया।
नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी मां के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'सो क्यूट'। वहीं मारवा हुसैन ने नीतू की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत प्यारा नीतू आंटी'। इस वीडियो पर फैंस के भी जमकर कमेंट आए। एक फैन ने नीतू कपूर से पूछा कि, 'क्या मैं जान सकता हूं कि आपकी उस वक्त उम्र क्या थी? इस पर नीतू कपूर ने कहा, '8 साल'।एक और फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, 'ये मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं जिसमें आपने अभिनय किया है'। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि, 'रणबीर को आपसे बहुत कुछ मिला है, खासकर आंखें'। इसके अलावा और भी कई फैंस ने उनके वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया।
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। वो अक्सर ऋषि कपूर और अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती है। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की पहली बरसी मनाई गई थी। इस मौके पर नीतू ने ऋषि की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया था।
