सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन सुनील पाल की मुश्किलें बढ़ीं: कोविड ड्यूटी में लगे डॉक्टर्स के लिए अपमानजनक शब्द कहने का आरोप, मामला दर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Comedian Sunil Pal says ‘90% doctors evil, fraud’, FIR for ‘public mischief, defamation’
सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। कॉमेडियन पर फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी का मजाक उड़ाने और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। दरअसल, सुनील पाल ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड एक वीडियो में डॉक्टरों पर कोविड संकट की आड़ में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया है।

Trending Videos
Comedian Sunil Pal says ‘90% doctors evil, fraud’, FIR for ‘public mischief, defamation’
सुनील पाल - फोटो : Twitter

इस वीडियो में सुनील पाल कहते हैं, 'डॉक्टर भगवान का एक रूप होते हैं, लेकिन 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने दानव का रूप धारण कर लिया है। मरीजों से धोखाधड़ी की जा रही है। गरीब लोगों को डराया जा रहा है। पूरे दिन कोविड के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें यह कहकर परेशान किया जाता है कि कोई बेड नहीं है, कोई प्लाज्मा नहीं है, कोई दवा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Sunil Pal says ‘90% doctors evil, fraud’, FIR for ‘public mischief, defamation’
सुनील पाल - फोटो : Twitter

कॉमेडियन ने आगे कहा, 'लोगों को जबरदस्ती कोविड संक्रमित बता कर भर्ती किया जा रहा है। मरीज की मौत के बाद भी उनके नाम पर बिल बनाया जा रहा है। उनके मरने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स निकाल कर तस्करी की जा रही है।'

Comedian Sunil Pal says ‘90% doctors evil, fraud’, FIR for ‘public mischief, defamation’
सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुनील पाल ने एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी डॉक्टरों पर निशाना नहीं साधा था। अगर मेरे बयानों से डॉक्टरों को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्दों को वापस लेता हूं। डॉक्टर वास्तव में भगवान का एक रूप हैं।

विज्ञापन
Comedian Sunil Pal says ‘90% doctors evil, fraud’, FIR for ‘public mischief, defamation’
सुनील पाल - फोटो : Twitter

इसके साथ ही सुनील पाल की ओर से कहा गया कि उन्होंने इस संबंध में अपनी माफी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसमें उन्होंने कहा, 'मैंने एक व्यंग के रूप में मौजूदा हाल को पेश करने का प्रयास किया था। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को आहात करने का नहीं है। मैंने वीडियो में केवल 90 प्रतिशत डॉक्टरों का उल्लेख किया है और अगर कोई खुद को इस 90 प्रतिशत में समझ कर आहात होता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed