फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: नेशनल अवॉर्ड विनर इस म्यूजिक डायरेक्टर पर लगा था चोरी का आरोप, खुद भी रह गए थे हैरान

Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
birthday special music director amit trivedi facts about her life
अमित त्रिवेदी

म्यूजिक कंपोजर, सिंगर अमित त्रिवेदी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमित का जन्म आज ही के दिन 1979 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने ना केवल फिल्मों में बल्कि कई विज्ञापनों और एल्बम के लिए भी संगीत दिया। अमित त्रिवेदी ने अपने संगीत और म्यूजिक के हुनर से लाखों करोड़ों दिलों को जीता है।

birthday special music director amit trivedi facts about her life
amit trivedi - फोटो : facebook

कॉलेज के दौरान ही अमित 'ओम' नाम के एक बैंड से जुड़ गए थे। इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के लिए जिंगल्स बनाए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'आमिर' से अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की थी। 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' ने अमित के करियर को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया। इस फिल्म में अमित ने 'इमोशनल अत्याचार' गाना कंपोज किया। इसी फिल्म के लिए अमित को 2010 में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

birthday special music director amit trivedi facts about her life
amit trivedi - फोटो : facebook

2010 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ान' और 2014 की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'क्वीन' के लिए अमित को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 60वें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। दोनों ही फिल्में फैंटम प्रोडक्शन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special music director amit trivedi facts about her life
amit trivedi - फोटो : facebook

अमित ने 'लुटेरा', 'इश्कजादे', 'काय पो चे', 'बॉम्बे वेलवेट', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'शानदार' फिल्म में म्यूजिक दिया है। फिल्मों के अलावा मशहूर टीवी शो 'कोक स्टूडियो' के लिए भी हर सीजन में अमित ने अपने गीत बनाए हैं। यही नहीं फिल्म 'देव डी' और 'चिल्लर पार्टी' में उन्होंने बतौर लिरिक्स राइटर भी काम किया। 

विज्ञापन
birthday special music director amit trivedi facts about her life
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला

इन सबके बीच अमित त्रिवेदी पर कुछ ऐसे भी आरोप लगे जिससे सभी हैरान रह गए। जैसा कि कई संगीतकारों के साथ अक्सर होता है अमित पर भी संगीत चोरी का आरोप लगा था। दरअसल, अमित की फिल्म 'लुटेरा' का थीम संगीत, ब्रिटिश संगीतकार रेचेल पॉर्टमैन की धुन से काफी मेल खा रहा थी। अमित ने कहा, 'पहले यह धुन किसी और गाने के लिए बनाई थी लेकिन 'लुटेरा' के निर्देशक विक्रमादित्य को यह इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने कहा कि इसे फिल्म का थीम संगीत बनाते हैं। जैसे ही यह रिलीज हुआ तो यूट्यूब वगैरह पर मैंने लोगों के कमेंट पढ़े कि अमित त्रिवेदी चोर है। यह धुन तो रेचेल पॉर्टमैन की है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed