फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान हैं इस शख्स के सबसे ज्यादा एहसानमंद, इन 5 तकलीफों के बावजूद साये की तरह हमेशा रहा साथ

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
black buck case salman khan bodyguard shera always present outside at jail
सलमान खान

जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सलमान खान के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। सलमान ने घर पहुंचते ही बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। सलमान के स्वागत के लिए हजारों की तादाद में फैंस उनके घर के बाहर घंटों खडे़ रहे। जिसके बाद सलमान ने अपने फैंस से इशारे में कहा कि अब घर जाइए और आराम कीजिए लेकिन इस मुसीबत के वक्त सलमान एक शख्स के सबसे ज्यादा एहसानमंद रहेंगे जो कई तकलीफों के बावजूद हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। 

black buck case salman khan bodyguard shera always present outside at jail
Salman Khan

जी हां, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके साथ साये की तरह रहने वाला उनका बॉडीगार्ड शेरा है। गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान सलमान के साथ उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी कोर्ट पहुंची थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के बॉडीगार्ड शेरा जैसे ही अंदर घुसे तो उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया गया। इसके बावजूद शेरा सुनवाई के दौरान बाहर ही डटे रहे। 

black buck case salman khan bodyguard shera always present outside at jail
salman khan

सलमान खान ने गुरुवार और शुक्रवार की रात जेल में गुजारी। सलमान खान के साथ इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के लोग और बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त खड़े रहे लेकिन जोधपुर जेल जाने के बाद उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा जेल के बाहर ही मौजूद थे। शेरा दोनों दिन अपने 'भाईजान' से मिलने भी पहुंचे। गुरुवार की रात को सलमान ने जेल में खाना नहीं खाया। सुबह जेल में शेरा उनके लिए नाश्ता लेकर पहुंचे लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
black buck case salman khan bodyguard shera always present outside at jail
Alvira

शनिवार को जब केस की सुनवाई हो रही थी तो कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान भी शेरा वहां मौजूद रहे। सलमान की बहन अलवीरा काफी परेशान दिख रही थीं। कोर्ट रूम में आते ही उन्होंने शेरा से पूछा, क्या होगा? तो जवाब में शेरा ने कहा कि भगवान का नाम लो, अच्छा ही होगा। इसके बाद तो जैसे शेरा की बात सच ही हो गई और उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन
black buck case salman khan bodyguard shera always present outside at jail
अलवीरा और अर्पिता

सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बहन से संबंधित ऐसी खबर सामने आई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सलमान खान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता सलमान के दिल के काफी करीब हैं। कोर्ट रूम में पहुंचते ही अलवीरा इतनी इमोशनल हो गई थीं कि बुरी तरह से रोने लगीं और देखते ही देखते वह बेहोश हो गईं। तभी शेरा ने अलवीरा को सहारा देकर कोर्ट रूम से बाहर निकाला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed