{"_id":"5ac9de384f1c1b536b8b458d","slug":"baahubali-2-actor-prabhas-may-tie-the-know-with-chiranjeevi-niece-niharika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर 'बाहुबली' की शादी सुर्खियों में, अनुष्का नहीं इस सुपरस्टार की भांजी के साथ ले सकते हैं फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर 'बाहुबली' की शादी सुर्खियों में, अनुष्का नहीं इस सुपरस्टार की भांजी के साथ ले सकते हैं फेरे
Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास 'बाहुबली' फिल्म के बाद से काफी चर्चाओं में है। प्रभास 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। 'बाहुबली' फिल्म के बाद से ही प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी से जुड़ने लगा यहां तक कि उनकी शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। अब कहा जा रहा है कि प्रभास अनुष्का से नहीं बल्कि साउथ फिल्मों के हीरो की रिश्तेदार से शादी कर सकते हैं।
2 of 5
Prabhas
38 साल के प्रभास ने अब तक शादी नहीं की है और उन्हें सलमान खान की तरह ही मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर प्रभास कब और किससे शादी करेंगे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रभास जल्द ही फेमस स्टार चिरंजीवी की भांजी निहारिका से शादी कर सकते हैं।
3 of 5
Prabhas
इन खबरों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि इस मामले पर चिरंजीवी की भांजी निहारिका सामने आ गई है। उन्होंने इन सभी बातों को मात्र अफवाह बताया। निहारिका के इस बयान से प्रभास की महिला फैंस के लिए राहत की खबर जरूर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास आखिर कब शादी के बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prabhas
'बाहुबली 2' की सफलता के बाद ऐसी खबरें आने लगी थी प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दिसंबर 2017 में दोनों की सगाई भी हो गई है। हालांकि दोनों स्टार्स ने इन सब बातों को अफवाह करार देते हुए सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। वहीं ऐसा कहा गया कि 'बाहुबली' के दौरान प्रभास को शादी के करीब 6000 प्रपोजल मिले थे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रभास की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।
विज्ञापन
5 of 5
Prabhas
प्रभास इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी।कहा जा रहा है कि जल्द ही टीम यूएई जाएगी जहां पर कुछ स्टंट शूट किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो प्रभास इस फिल्म में अलग लुक में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।