फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो रातें जेल में बिता आए सलमान, बहनें तो नजर आईं पर कहां थे दोनों भाई?

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Brothers Arbaaz And Sohail Did Not Go Jodhpur Or Said Anything In Support
salman khan - फोटो : Twitter

सलमान खान के जोधपुर जाने से लेकर जेल जाने तक और कोर्ट से बरी होने से लेकर मुंबई लौटने तक सलमान खान की दोनों बहनें- अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री हर वक्त उनके साथ रहीं। बॉडीगार्ड शेरा साए की तरह उनके साथ बने रहे। यहां तक कि 2 साल के नन्हे भांजे आहिल भी नजर आए। फैन्स जेल से लेकर मुंबई में उनके घर के बाहर तक डेरा डाल बैठे रहे। सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने 'भाईजान' की जेल पर दुख और बेल पर खुशी जाहिर की। मगर पूरे प्रकरण से सलमान के करीबी दो लोग कहीं नजर नहीं आए।

Salman Khan Brothers Arbaaz And Sohail Did Not Go Jodhpur Or Said Anything In Support
arbaaz khan

सलमान खान के दोनों छोटे भाई-सोहेल खान और अरबाज खान ना तो जोधपुर गए, ना ही जब 'टाइगर' पूरे परिवार के साथ घर की बालकनी से फैन्स का अभिवादन करने पहुंचा तो वे दोनों कहीं नजर आए। यहां तक कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया वॉल पर एक भी पोस्ट सलमान खान के नाम पर नहीं लिखा। फिर सलमान की इस मुश्किल घड़ी में कहां थे उनके दोनों भाई?

Salman Khan Brothers Arbaaz And Sohail Did Not Go Jodhpur Or Said Anything In Support
Yellow Mehra - फोटो : Instagram

सलमान खान जिस दिन जेल गए (शुक्रवार), उस दिन कई लोग  मां सलमा खान और पिता सलीम खान से मिलने उनके घर पहुंचे। इसी दौरान एक मिस्ट्री वूमन भी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में नजर आईं। इस महिला का नाम है येलो मेहरा। येलो मेहरा मॉडल, शेफ, इंटीरियर डिजाइनर और रेस्त्रां की मालकिन हैं। जब वह सलमान खान के घर से निकलीं, तब अरबाज खान उन्हें कार तक छोड़ने निकले। मिली जानकारी के अनुसार अरबाज खान येलो मेहरा को डेट कर रहे हैं। वह सलमान खान के साथ जोधपुर ना जाकर मुंबई में ही परिवार वालों के साथ रहे और घर आने वाले लोगों को अटेंड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Brothers Arbaaz And Sohail Did Not Go Jodhpur Or Said Anything In Support
v - फोटो : solaris

वहीं, सोहेल खान की पत्नी और बच्चे भी सलमान खान के घर पहुंचेे। मगर वह खुद कहीं नजर नहीं आए। हाल ही में वह बॉलीवुड एक्टर्स और आयकर विभाग के अफसरों के साथ हुए क्रिकेट मैच के दौरान नजर आए थे। मगर सलमान खान के साथ वह कहीं खड़े नजर नहीं आए। हालांकि, जब सलमान जेल गए तब यह खबर आई थी कि अरबाज और सोहेल उनसे मिलने जोधपुर जाएंगे, मगर वे वहां कहीं नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
Salman Khan Brothers Arbaaz And Sohail Did Not Go Jodhpur Or Said Anything In Support
Salman Khan - फोटो : Instagram
बता दें कि जेल से रिहा होते ही सलमान खान भाई अरबाज के साथ फिल्म 'दबंग-3' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल सलमान खान अपना पूरा ध्यान फिल्म 'रेस-3' पर फोकस करेंगे। माना जा रहा है कि वह महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद वह फिल्म 'भारत' को लेकर व्यस्त हो जाएंगे जिसे उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री को-प्रोड्यूज करेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed