फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमानत के बाद भी सलमान खान से टला नहीं जेल का खतरा, 29 दिन बाद फिर जाना होगा कोर्ट

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Black Buck Case After one month Salman Khan might have to go to jail again
Salman Khan
सलमान खान को बेल मिलते ही बॉलीवुड और फैंस ने भले ही राहत की सांस ली हो लेकिन यह खुशी महज कम दिनों की हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 7 मई को फिर से सेशन कोर्ट में जाना होगा। जहां पर सलमान के केस पर दोबारा सुनवाई की जाएगी। 



 
Black Buck Case After one month Salman Khan might have to go to jail again
salman khan
सलमान खान को सेशन कोर्ट ने दो शर्तों पर बेल दी थी। पहली यह कि उन्हें 7 मई को फिर से कोर्ट आना होगा और दूसरा यह कि उन्हें देश छोड़ने से पहले इजाजत लेनी पड़ेगी। ऐसे में इतना तो तय है कि दबंग खान के लिए आने वाला वक्त मुश्किल भरा हो सकता है। 7 मई को सेशन कोर्ट में सलमान खान के वकील काला हिरण मामले पर अपनी ओर से और दलीलें देंगे। साथ ही उन पहलुओं पर बहस करेंगे जिसके आधार पर सलमान को सजा सुनाई गई थी।
Black Buck Case After one month Salman Khan might have to go to jail again
SALMAN KHAN
अगर कोर्ट फैसले पर टिकी रहती है तो सलमान को तुरंत जेल जाना पड़ सकता है। सलमान खान के लिए परेशानी सिर्फ यही नहीं बल्कि बेल से नाराज बिश्नोई समाज भी है। बॉलीवुड के 'टाइगर' को बेल मिलने से बिश्नोई समाज काफी नाराज है। वह अब बेल के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Black Buck Case After one month Salman Khan might have to go to jail again
Salman Khan
जहां पर हाई कोर्ट इस केस से जुड़ी हर चीज को दोबारा से देखेगी और दोषी पाए जाने पर सलमान को फिर से सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। वहीं अगर हाई कोर्ट ने सलमान की बेल आगे बढा़ने की अर्जी खारिज कर दी तो उनके बाहर आने की उम्मीदें बेहद कम है। इस बात का फैसला करीब एक महीने बाद ही होगा।
विज्ञापन
Black Buck Case After one month Salman Khan might have to go to jail again
सलमान खान
सलमान खान के केस की सुनवाई सेशन कोर्ट के जज रवीन्द्र कुमार ने की थी। जहां पर सलमान को 50 हजार के मुचलके पर बेल दी गई। करीब 5 बजे के आसपास सलमान खान के बेल के कागजात अलवीरा और अर्पिता शेरा के साथ लेकर जेल पहुंचे। जहां पर आधे घंटे बाद सलमान को रिहा कर दिया गया। फिलहाल सलमान अपने घर पर है और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed