फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक फिल्म के बाद ही इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ा, बिजनेस टाइकून से शादी कर बन गईं अरबों की मालकिन

Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Birthday special shah rukh khan actress gayatri joshi
गायत्री जोशी

बॉलीवुड हर किसी को रास नहीं आता। ना तो एंट्री करना आसान है और ना ही टिक पाना। इन्हीं में से एक नाम गायत्री जोशी का भी है। गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह गायत्री की पहली और आखिरी फिल्म थी। एक ही फिल्म के बाद गायत्री ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 20 मार्च को जन्मीं गायत्री आज 43 साल की हो गई हैं।

Birthday special shah rukh khan actress gayatri joshi
गायत्री जोशी

गायत्री जोशी ने 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी थीं। इसके बाद साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पटीशन में गायत्री ने जापान में भारत की ओर से गई थीं। इसके बाद गायत्री ने जगजीत सिंह के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। 

Birthday special shah rukh khan actress gayatri joshi
गायत्री जोशी

इसके अलावा वह हंसराज हंस के झांझरिया एल्बम में भी नजर आईं। गायत्री ने कई बड़े विज्ञापन कर अपनी पहचान बनाई लेकिन बॉलीवुड में कमाल नहीं दिखा पाईं। गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म भले ही हिट ना हुई हो लेकिन इसमें गायत्री की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। वहीं इस फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री इस फिल्म के बाद जैसे गायब हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special shah rukh khan actress gayatri joshi
गायत्री जोशी

इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। लोगों को उम्मीद थी कि वह जल्द ही अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी लेकिन फिल्म फ्लॉप होने की वजह से गायत्री को अगला प्रोजेक्ट नहीं मिला। 'स्वदेश' की रिलीज के एक साल बाद गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं।

विज्ञापन
Birthday special shah rukh khan actress gayatri joshi
गायत्री जोशी

गायत्री के पति विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय रियलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विकास ओबेरॉय की कंपनी ने ही 'द ग्रांड हयात' होटल बनाया है। पिछले एक दशक में गायत्री जोशी के लुक में भी काफी बदलाव आया है। आज गायत्री दो बच्चों की मां हैं और अपने घर परिवार में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed