सब्सक्राइब करें

19 साल के शाहरुख खान को 14 साल की गौरी से पहली नजर में हो गया था प्यार, जानिए दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 01 Nov 2025 04:16 PM IST
सार

SRK Birthday: बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी की प्रेम कहानी बेमिसाल रही है। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल का खिताब दिया जाए तो शाहरुख और गौरी से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
Birthday Special Shah Rukh Khan and Gauri Khan Love Story and Marriage News in Hindi
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : x
आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी सबसे खास है। उन्हें सबसे सुंदर कपल कहा जाता है। इस खास अवसर पर जानिए शाहरुख और गौरी खान की दिलचस्प प्रेम कहानी।
Trending Videos
Birthday Special Shah Rukh Khan and Gauri Khan Love Story and Marriage News in Hindi
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
पहली मुलाकात कैसे हुई
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में दिल्ली में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। शाहरुख उस समय 18 साल के थे और गौरी 13 साल की। शाहरुख को गौरी पहली नजर में पसंद आ गईं। पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत करके गौरी को डांस के लिए कहा, लेकिन गौरी ने मना कर दिया। फिर भी शाहरुख ने बात शुरू की और दोनों दोस्त बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Shah Rukh Khan and Gauri Khan Love Story and Marriage News in Hindi
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख का प्यार और पजेसिवनेस
शाहरुख गौरी से बेहत प्यार करते थे। शाहरुख, गौरी के लिए काफी पजेसिव भी थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी बाल खुला रखें या अकेले किसी लड़के से बात करें। यहां तक की वह गौरी को व्हाइट शर्ट भी नहीं पहनने देते थे। इससे गौरी को लगा कि रिश्ते में ब्रेक लेना चाहिए। लेकिन शाहरुख नहीं माने।
Birthday Special Shah Rukh Khan and Gauri Khan Love Story and Marriage News in Hindi
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
परिवार की नाराजगी
गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं और शाहरुख मुस्लिम। दोनों के घरवाले शादी से राजी नहीं थे। गौरी के माता-पिता को शाहरुख पसंद नहीं थे क्योंकि वे एक्टर बनना चाहते थे। गौरी के पापा शुद्ध शाकाहारी थे। शाहरुख उस समय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। एक बार गौरी मुंबई चली गईं तो शाहरुख दिल्ली से उन्हें ढूंढने पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Birthday Special Shah Rukh Khan and Gauri Khan Love Story and Marriage News in Hindi
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी कैसे हुई
शाहरुख और गौरी की शादी में सबसे बड़ी समस्या धर्म की थी। शाहरुख ने गौरी के परिवार को मनाने में बहुत मेहनत की और आखिर सफल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 अगस्त 1991 को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। फिर निकाह हुआ, जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति से शादी हुई। शादी दोनों धर्मों के रिवाज से हुई। गौरी ने शाहरुख के लिए अपना नाम गौरी खान रखा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed