फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: सिमी ग्रेवाल को मंसूर अली खान से था प्यार, इस वजह से रविमोहन संग रचानी पड़ी शादी, लेकिन फिर भी हैं अकेली

Sun, 17 Oct 2021 08:53 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 17 Oct 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Simi Grewal was in love with Mansoor Ali Khan, because of this she had to get married with Ravimohan, but still alone
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की पुरानी खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। सिमी इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ साथ बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और टॉक शो होस्ट के रूप में नजर आई हैं। उन्होंने कई हिट फिल्म जैसे दो बदन, नाम मेरा जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज और साथी जैसी मशहूर फिल्मों में भी काम किया है। अपनी इस शानदार अदाकारी के लिए उन्होंने 2 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने हिंदी के साथ साथ दूसरी भाषाओं जैसी बंगाली सिनेमा में काम किया है। हमेशा खूबसूरत दिखने वाली सिमी की निजी जिंदगी इतनी खूबसूरत नहीं रही है। दो बार प्यार के बाद उन्होंने शादी की लेकिन वो भी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल सकी। आज सिमी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी लव लाइफ से जुड़ी कहानी कि आखिर कब कब उन्हें प्यार हुआ और किससे हुआ? आज इतने सालों के बाद वो क्या कर रही हैं?

Birthday Special: Simi Grewal was in love with Mansoor Ali Khan, because of this she had to get married with Ravimohan, but still alone
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

17 साल की उम्र में महाराज से प्यार
सिमी ग्रेवाल की लव लाइफ की शुरुआत 17 साल की उम्र से हो जाती है। जब उन्हें जामनगर के महाराज से प्यार हुआ था। एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जाम नगर के महाराज लंदन में उनके पड़ोसी भी हुआ करते थे। सिमी का कहना था कि इस दौरान महाराज ने उन्हें जिंदगी के दूसरे पहलु को दिखाया। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। 

Birthday Special: Simi Grewal was in love with Mansoor Ali Khan, because of this she had to get married with Ravimohan, but still alone
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर अली खान से हुआ प्यार
सिमी ग्रेवाल का दूसरा रिश्ता क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से हुआ। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री तक होने लगे थे। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो चला था कि वो अक्सर साथ दिखाई देते थे। सार्वजनिक मंचों के अलावा वो फिल्मों की आउटडोर शूटिंग्स तक साथ दिखाई देते थे। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे और शादी करना चाहते थे। ऐसा कहा जाता है कि मंसूर अली खान, सिमी को अपने माता-पिता से भी मिलवाना चाहते थे लेकिन इस बीच उनकी मुलाकात शर्मिला टैगोर से हुआ और धीरे-धीरे वो उनके करीब आते चले गए। दो साल तक चला सिमी और मंसूर के बीच का ये रिलेशनशिप आखिरकार खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Simi Grewal was in love with Mansoor Ali Khan, because of this she had to get married with Ravimohan, but still alone
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
रवि मोहन से हुई सिमी की शादी
मंसूर अली खान से अलग होने के बाद सिमी ग्रेवाल ने दिल्ली के चुन्नामल घराने के रवि मोहन संग शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी 3 साल से ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकी। दोनों रजामंदी के साथ अलग हो गए। लेकिन दोनों के बीच कानूनी रूप से शादी 10 साल बाद तक चली। जब तक कि उनका कानूनी रूप से तलाक नहीं हो गया। सिमी कहती हैं कि रवि बेहद अच्छे इंसान थे। हम दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार थे। सिमी के मुताबिक हम दोनों को एक दूसरे लिए नहीं बनाया गया था। सिमी आज भी रवि के परिवार के काफी करीब हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: Simi Grewal was in love with Mansoor Ali Khan, because of this she had to get married with Ravimohan, but still alone
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
आर्मी फैमिली से था सिमी का ताल्लुक
सिमी ग्रेवाल के पिता जे.एस.ग्रेवाल भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर काबिज रहे थे। सिमी की चचेरी बहन पामेला चोपड़ा, निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी हैं। सिमी इंग्लैंड में पली बढ़ीं और वहीं से उन्होंने शिक्षा हासिल की थी। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1962 में आई फिल्म राज की बात से शुरू हुई। जहां उन्होंने कमल का किरदार निभाया। इसी साल उन्होंने सन ऑफ इंडिया नाम की फिल्म में ललिता का किरदार निभाया था। फिर इस साल आई फिल्म टार्जन गोज़ टू इंडिया में उन्होंने प्रिसेस कमरा का किरदार निभाया। ऐसा कहा जाता है कि उनकी शानदार अंग्रेजी के कारण उन्हें टार्जन फिल्म में काम करने का मौका मिला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed