फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: एकता कपूर की ये हीरोइन करती थीं वेटर का काम, अब हैं मोदी सरकार में ताकतवर मंत्री

Fri, 23 Mar 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
birthday special smriti irani worked as a waiter in restaurant
स्मृति ईरानी

टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालीं स्मृति ईरानी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। गौरतलब है कि जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।

birthday special smriti irani worked as a waiter in restaurant
smriti irani

स्मृति ईरानी ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।
 

birthday special smriti irani worked as a waiter in restaurant
smriti irani

साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। तुलसी विरानी का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special smriti irani worked as a waiter in restaurant
smriti irani

स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।
 

विज्ञापन
birthday special smriti irani worked as a waiter in restaurant
smriti irani

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले। इसके अलावा स्मृति ने 2001 में पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार भी निभाया। उन्होंने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed