{"_id":"59eab4544f1c1bcc538b82d1","slug":"birthday-special-story-on-shammi-kapoor-and-his-second-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'DAY SPL: शम्मी कपूर ने दूसरी शादी के लिए रखी थी ऐसी शर्त, डर गए थे घरवाले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'DAY SPL: शम्मी कपूर ने दूसरी शादी के लिए रखी थी ऐसी शर्त, डर गए थे घरवाले
Sat, 21 Oct 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे शम्मी कपूर न केवल अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे बल्कि उस समय उनका डांस भी चर्चा का विषय था। लड़किया उनके डांस मूव्स पर मरती थीं। आज भी लोग उनके गानों पर झूमने लगते हैं। आज कपूर खानदान के बेटे शम्मी कपूर का जन्मदिन है। आपको बता दें कि शम्मी कपूर की जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बाते-
2 of 5
जन्म के समय उनका नाम शमशेर राज कपूर रखा गया था। वो अपने गर के बड़े प्यारे बेटे थे लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी खुद संवारने का फैसला किया। क्या आपको पता है कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी 50 रुपये की सैलरी से शुरू की थी। उन्होंने दो शादियां की थीं लेकिन दूसरी पत्नी से शादी के लिए ऐसी शर्त रखी गई थी बॉलीवुड में जिसकी आज भी चर्चा की जाती है।
3 of 5
उनकी पहली पत्नी का नाम गीता बाली था। वो एक अभिनेत्री थीं। गीता से शम्मी की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 4 महीने बाद ही दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली। जुलाई 1956 को दोनों एक बेटे के पिता बने। इसके लगभग 5 साल बाद साल 1961 में दोनों की एक बेटी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेटी के जन्म के लगभग 4 साल बाद 1965 में गीता का देहांत हो गया। अपनी पत्नी की मौत के बाद शम्मी कपूर काफी टूट गए थे और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। उनके बच्चे काफी छोटे थे इसलिए उनके घरवालों ने उनपर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उनके घरवाले चाहते थे कि वो नीला देवी से शादी कर लें। दूसरी शादी के लिए शम्मी कपूर बहुत मुश्किल से तैयार हुए लेकिन उन्होंने नीला के सामने एक बड़ी शर्त रख दी।
विज्ञापन
5 of 5
शम्मी कपूर के देहांत के बाद एक इंटरव्यू में नीला देवी ने बताया था कि शम्मी कपूर ने उनसे कहा कि वो लोग बाणगंगा मंदिर में आधी रात को वैसे ही शादी करेंगे जैसे उन्होंने साल 1955 में गीता से की थी लेकिन ये शादी परिवार की मौजूदगी में होगी। इसके बाद 27 जनवरी 1969 को दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने नीला से ये भी कहा कि वो कभी मां नहीं बनेंगी और उनके बच्चों को ही अपने बच्चों की तरह पालेंगी। नीला ने उनकी बात मान ली और वो कभी मां नहीं बनीं। 14 अगस्त 2011 को शम्मी कपूर की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।