फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday Spl : क्लास मिस होने का रहता था डर, सोनाली की पहली ही फिल्म को मिला नेशनल अवार्ड

Thu, 03 Nov 2016 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
birthday special story on sonali kulkarni

हिन्दी और मराठी फिल्मों की जानी मानी हीरोइन सोनाली कुलकर्णी का आज जन्मदिन है। पुणे की रहने वाली सोनाली ने गिरीश कर्नाड की कन्नड़ फिल्म 'चेलुवी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि सोनाली अब तक 7 भाषाओं में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मराठी टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

Bday Spl : सोनाली ने 7 भाषाओं में 60 से भी अधिक फिल्मों में किया काम

birthday special story on sonali kulkarni

साल 1992 में सोनाली को कन्नड़ फिल्म 'चेलुवी' के लिए गिरीश कर्नाड की ओर से पहला ऑफर मिला। तब सोनाली कॉलेज में पढ़ रही थीं और क्लास मिस हो जाने के डर से उन्होंने इसे पहले ठुकरा दिया था। बाद में गिरीश के समझाने पर वह राजी हो गईं। सोनाली के दमदार अभिनय की बदौलत फिल्म को न सिर्फ नेशनल अवॉर्ड मिला बल्कि इसे कांस फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया। 

Bday Spl : सोनाली ने 7 भाषाओं में 60 से भी अधिक फिल्मों में किया काम

birthday special story on sonali kulkarni

इटालियन फिल्म 'फुओको दी सु' के लिए सोनाली को 2006 में 'मिलन फिल्म फेस्टिवल' अवार्ड दिया गया। उनकी चर्चित हिन्दी फिल्मों में 'दिल चाहता है' और 'मिशन कश्मीर' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'डरना जरुरी है', 'दिल-विल प्यार-व्यार', प्यार तूने क्या किया' और 'सिंघम' जैसी सफल हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी मराठी फिल्में 'कैरी', 'घराबाहेर', 'देवराई', 'दोघी', 'मुक्ता', 'सखी', 'अगं बाई अरेच्चा 2' और 'देऊल' भी सुपरहिट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bday Spl : सोनाली ने 7 भाषाओं में 60 से भी अधिक फिल्मों में किया काम

birthday special story on sonali kulkarni

सोनाली कुलकर्णी एक अभिनेत्री के साथ-साथ एक सफल कॉलमनिस्ट भी हैं। वह एक प्रसिद्ध मराठी समाचार पत्र के लिए 'सो कूल' नाम का कॉलम लिखती हैं। इस कॉलम से वो इतनी मशहूर हुईं हैं कि उन्हें 'सो कूल' नाम से पहचाना जाने लगा है। उनके लेख की अभिनेता नाना पाटेकर भी तारीफ करते हैं।

विज्ञापन

Bday Spl : सोनाली ने 7 भाषाओं में 60 से भी अधिक फिल्मों में किया काम

birthday special story on sonali kulkarni

सोनाली को अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा। मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक चंद्रकांत कुलकर्णी के साथ सोनाली की पहली शादी टूटने के बाद 2010 में उन्होंने फॉक्स टीवी के एमडी नचिकेत पंतवैद्य के साथ दूसरी शादी की। नचिकेत और सोनाली की एक चार साल की बेटी भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed