फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व प्रेमिकाओं पर रणबीर कपूर का अजीब बयान, दोनों होंगी खफा

Wed, 02 Nov 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Ranbir targets ex-girlfriends Deepika and Katrina for his playboy image
एक तरफ जहां रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय के साथ हालिया रिलीज़ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बोल्ड सीन करने पर अजीबोगरीब कमेंट करने के लिए चर्चा में हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जो उन्हें परेशानी में डाल सकता है।

अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए रणबीर इन दो हीरोइनों पर साधा निशाना

Ranbir targets ex-girlfriends Deepika and Katrina for his playboy image
दरअसल हाल ही में रणबीर ने नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' में अपनी प्लेब्वॉय इमेज के बारे में बात की और कहा,' उन दो हीरोइनों ( दीपिका और कैटरीना) जिनके साथ मैं रिलेशन में था और एक फिल्म जो मैंने अपने करियर की शुरुआत में की..मुझे लगता है उसकी वजह से कहीं ना कहीं लोगों के दिमाग में मेरी प्लेबॉय और सीरियल डेटर की छवि बनी जबकि ये पूरी तरह से सच नहीं है।'

अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए रणबीर इन दो हीरोइनों पर साधा निशाना

Ranbir targets ex-girlfriends Deepika and Katrina for his playboy image
बता दें कि साल 2007 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद रणबीर ने फिल्म 'बचना ऐ हसीनों'  में काम किया जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण थीं और इसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो गये। हालांकि फिर कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेक-अप हो गया। इसके बाद रणबीर की ज़िदगी में कैटरीना कैफ आईं। दोनों फिल्म 'अजब प्रेम की गज़ब कहानी' के दौरान एक-दूसरे के करीब आये।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए रणबीर इन दो हीरोइनों पर साधा निशाना

Ranbir targets ex-girlfriends Deepika and Katrina for his playboy image
तकरीबन 7-8 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर और कैटरीना भी अलग हो गये। जहां अलग होने के बाद भी रणबीर और दीपिका के बीच सामान्य रिश्ते हैं वहीं कैटरीना और रणबीर एक-दूसरे के सामने आने से भी बचते हैं। लेकिन अब जिस तरह से रणबीर ने अपनी प्लेब्वॉय इमेज के लिए कैटरीना और दीपिका को ज़िम्मेदार ठहराया है उसे देखकर तो लगता है कि इन तीनों के बीच अब रिश्ते सामान्य नहीं होने वाले।
विज्ञापन

अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए रणबीर इन दो हीरोइनों पर साधा निशाना

Ranbir targets ex-girlfriends Deepika and Katrina for his playboy image
वैसे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि रणबीर के इस कमेंट पर दीपिका और कैटरीना का क्या रिएक्शन होगा। फिलहाल तो रणबीर अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं जिसे ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है बल्कि वो बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed