{"_id":"5b163d934f1c1bab6e8b6439","slug":"birthday-special-sunil-dutt-beaten-sanjay-dutt-because-of-smoking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की इस हरकत से परेशान हो गए थे पिता सुनील दत्त, जूतों से कर दी थी पिटाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की इस हरकत से परेशान हो गए थे पिता सुनील दत्त, जूतों से कर दी थी पिटाई
Wed, 06 Jun 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
6 जून 1929 को जन्मे सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। एक दौर ऐसा था जब संजय दत्त की नशे की आदत और 1993 बम धमाकों में नाम आने की वजह से सुनील दत्त काफी तनाव में रहने लगे थे। इस दौरान ये भी आरोप लगे कि सुनील दत्त बेटे के चलते बाल ठाकरे के सामने घंटों बैठे रहते थे।
2 of 5
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए। सिगरेट पीता देख वो बेहद नाराज हुए थे और जूतों से उनकी पिटाई लगाई थी।
3 of 5
संजय दत्त को नशे की इतनी बुरी लत लग चुकी थी कि उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थीं। जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय की ड्रग्स की लत की वजह से सुभाष घई को अपना फैसला बदला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'रॉकी' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे थे। हालत ये थी कि वो एक दिन ड्रग्स लेकर सोए और भूख लगने पर उठे तो पास बैठा नौकर रोने लगा। संजय ने पूछा कि रो क्यों रहे तो उसने जवाब दिया कि आप दो दिन बाद उठे हो।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि सुनील दत्त की आखिरी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' थी। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार पिता-पुत्र (सुनील दत्त और संजय दत्त) एक साथ पर्दे पर दिखे थे हालांकि, फिल्म 'क्षत्रिय' और 'रॉकी' में भी दोनों ने साथ काम किया था लेकिन इन फिल्मों में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।