फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से भरी रही विनोद मेहरा की पर्सनल लाइफ, एक्टर ने की थी 3 शादियां और तीनों रहीं नाकाम

Sat, 13 Feb 2021 04:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 13 Feb 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday Special: Know about actor's controversial life
विनोद मेहरा

बॉलीवुड में 70-80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के तौर पर मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा ने फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाकर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उस दौर में विनोद मेहरा की दीदी शारदा फिल्मों में सह अभिनेत्री की भूमिकाएं निभाया करती थीं। विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला था।


 
Vinod Mehra Birthday Special: Know about actor's controversial life
विनोद मेहरा

विनोद मेहरा ने दर्शकों के दिल में बेहतरीन जगह बनाई लेकिन प्रोफेशनल लाइफ की तरह विनोद पर्सनल लाइफ में उतने लकी नहीं रहे।  उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले जिसकी वजह से 45 साल की उम्र में ही वह दुनिया को अलविदा कह गए। मेहरा अपनी 3 शादियों की वजह से काफी चर्चा में रहे। ये हैं दस सुपरहिट फिल्मो में उनके किरदारों की कहानी जिसने उन्हें रातों-रात दर्शकों का चहेता बना दिया।

Vinod Mehra Birthday Special: Know about actor's controversial life
विनोद मेहरा

विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी लेकिन उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड में कई दिनों तक सुर्खियों में रहीं। 1978 में आई घर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday Special: Know about actor's controversial life
विनोद मेहरा

 अपनी बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर विनोद मेहरा 70-80 के दशक के बड़े स्टार्स में से एक थे। आई.एस. जौहर की फिल्म बेवकूफ (1960) और विजय भट्ट की फिल्म अंगुलिमाल (1960) में छोटे-मोटे रोल में भी विनोद दिखाई दिए थे।1980 में आई रवि चोपड़ा की फिल्म द बर्निंग ट्रेन में विनोद को कोई खास रोल तो ऑफर नहीं हुआ था मगर इस मल्टी स्टारर फिल्म में विनोद की अदाकारी सबसे अलग थी। 1976 में रिलीज हुई राजकुमार कोहली की नागिन फिल्म में भी विनोद मेहरा देखे गए। हेमा मालिनी और राखी के अपोजिट विनोद मेहरा लाल पत्थर फिल्म में देखे गए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं कर पाई। 





 
विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday Special: Know about actor's controversial life
विनोद मेहरा

विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हिरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थीं। इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था। घर फिल्म के अलावा विनोद और रेखा की जोड़ी बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान फिल्मों में भी देखी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed