फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: फिल्म देखकर थिएटर में रो पड़े लाल कृष्ण आडवाणी? जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई

Sun, 13 Mar 2022 01:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Mar 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader lal krishna advani in not crying watching film the kashmir files know the his viral video truth
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में निर्देशक ने कश्मीरी पंडितों के उस दर्द दिखाया है, जो उन्होंने साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार के दौरान झेला था। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स को शामिल किया गया है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म को देखने के बाद हर शख्स की आंखें नम हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय लिख रहा है। तो दूसरी तरफ कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें लोग अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लाल कृष्ण आडवाणी 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के बाद भावुक हो गए हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है? हम आपको बताते हैं। 

Bjp leader lal krishna advani in not crying watching film the kashmir files know the his viral video truth
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है वीडियो में?
दरअसल, सोशल मीडिया पर लाल कृष्ण आडवाणी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हैं। इस दौरान वह फिल्म देखते-देखते भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखें नम हो जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि वह 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर भावुक हो जाते हैं। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'लाल कृष्ण आडवाणी इस उम्र में भी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने सिनेमा हॉल पहुंचे थे। शायद खुद को रोक नहीं पाए और रो पड़े। सोचिए वो मंजर कितना खतरनाक और भयानक होगा जिस भयानक मंजर को कश्मीरी हिंदुओं ने खुद सहा होगा।'

Bjp leader lal krishna advani in not crying watching film the kashmir files know the his viral video truth
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो गलत है। लाल कृष्ण आडवाणी फिल्म देखकर उदास जरूर हुए हैं और वह कश्मीर पर बनी फिल्म ही देख रहे हैं। लेकिन वह इस वीडियो में 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं देख रहे हैं। आडवाणी फिल्म 'शिकारा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे और उसी समय का ये वीडियो है। इस वीडियो में आडवाणी के साथ विधु विनोद चोपड़ा भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके निर्देशन में ये फिल्म बनी थी। ये फिल्म 7 अप्रैल 2020 को रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp leader lal krishna advani in not crying watching film the kashmir files know the his viral video truth
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'द कश्मीर फाइल्स'
'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अनुमान था कि ये फिल्म पहले दिन 1.50-2 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। लेकिन, पहले ही दिन फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में सौ फीसदी का इजाफा हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यानी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कमाई की है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed