{"_id":"5cff3ac8bdec220708715cf3","slug":"bjp-leaders-manoj-tiwari-and-ravi-kishan-was-the-salman-khan-show-bigg-boss-contestant-know-the-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर में भी चला है भाजपाइयों का सिक्का, इस बार ये सेलेब्रिटी आ सकते हैं मैदान में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस के घर में भी चला है भाजपाइयों का सिक्का, इस बार ये सेलेब्रिटी आ सकते हैं मैदान में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan ravi kishan
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान का शो बिग बॉस टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो है । अब बिग बॉस 13 की भी चर्चा शुरू हो गई है । साथ ही उन कंटेस्टेंट की लिस्ट भी आ चुकी है जो शो का हिस्सा बन सकते हैं । शो में ऐसे कंटेस्टेंट को लाया जाता है जो टीआरपी दे सकें । इस बार भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है ।
Trending Videos
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
रानी चटर्जी से पहले भी भोजुपरी के कई सितारे शो का हिस्सा बन चुके हैं । इसमें मोनालीसा, बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए । मनोज तिवारी और रवि किशन इन दिनों राजनीति में खूब रंग जमा रहे हैं । यही नेता कभी बिग बॉस के घर के सदस्य थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Manoj Tiwari
मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन यानी कि साल 2010 में बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर घर आए थे । उन्होंने वहां एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं होने दी । घर के कामों में भी वह पूरा हाथ बटाते थे । अपनी पॉपुलैरिटी का उन्हें काफी फायदा हुआ लेकिन इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी रही थीं ।
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : social media
वहीं भोजपुरी स्टार और अब गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे । रवि किशन जिस सीजन में रहे उस साल अरशद वारसी ने बिग बॉस होस्ट किया था । ये सीजन राहुल रॉय ने जीता था लेकिन रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे ।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : Self
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 13 में जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देबोलीना भट्टाचार्य, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों के शो में आने की संभावना है। हालांकि अभी इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है । 'सोनी टीवी' के फेमस शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी को भी अप्रोच किया गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X