{"_id":"5ac4aea54f1c1bd3618b5536","slug":"black-buck-poaching-case-jodhpur-court-verdict-stars-reached-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल होगा सलमान समेत इन 5 बॉलीवुड एक्टर्स की किस्मत का फैसला, सभी पहुंचे जोधपुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल होगा सलमान समेत इन 5 बॉलीवुड एक्टर्स की किस्मत का फैसला, सभी पहुंचे जोधपुर
Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार को बॉलीवुड के पांच एक्टर्स- सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम की किस्मत का फैसला सुनाया जाएगा। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। इसके लिए सभी आरोपी जोधपुर पहुंच चुके हैं।
2 of 5
saif ali khan
- फोटो : PTI
सलमान खान भी अबू धाबी में फिल्म रेस-3 की शूटिंग पूरी कर भारत लौट आए हैं और वह भी कोर्ट में उपस्थित होंगे। इससे पहले 29 मार्च को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में केस की अंतिम बहस पूरी की गई।
3 of 5
Tabu
इन एक्टर्स पर अक्टूबर 1998 को राजस्थान के कंकाणी गांव में दो काले हिरणों का अवैध शिकार करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि फिल्म की टीम उस दौरान राज्य में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे फिल्म प्रोड्यूजर और अपने पति गोल्डी बहल के साथ जोधपुर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि सलमान खान स्पेशल विमान से कोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Neelam Kothari
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मामले की सह-आरोपी नीलम कोठारी अपने पति समीर सोनी के साथ जोधपुर पहुंचीं। समीर सोनी भी फिल्म और टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। गौरतलब है कि जोधपुर में काला हिरण शिकार मामले में स्थानीय विश्नोई समुदाय ने लूणी थाने में केस दर्ज कराया था। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज किए गए थे। उन पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए थे। 31 अगस्त, 2007 को राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को आर्म्स एक्ट के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।