सब्सक्राइब करें

काला हिरण शिकार मामला: पेशी से छूट के लिए राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, लगाई वर्चुअल उपस्तिथि की गुहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 04 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan seeks HC nod to appear by video conferencing in poaching case
salman khan - फोटो : Social Media

कांकाणी काला हिरण शिकार मामले में सरकार और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपीलों पर सुनवाई चल रही है। मामले में लगातार 17 बार हाजिरी माफी ले चुके बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होकर जमानत मुचलके पेश करने के आदेश दिए। इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होनी है।

Trending Videos
Salman Khan seeks HC nod to appear by video conferencing in poaching case
सलमान खान - फोटो : Social Media

वहीं, इससे पहले सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे हैं। सलमान खान के जोधपुर की अदालत में वर्चुअल उपस्थिति के जरिए जमानत मुचलके भरने इजाजत मांगी गई है। सलमान की ओर से उनके अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कोरोना के कारण सलमान के जोधपुर कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की बात कह कर मुंबई से वर्चुअली उपस्थिति दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan seeks HC nod to appear by video conferencing in poaching case
salman khan - फोटो : Social Media

बता दें कि सलमान खान लगातार 17 बार हाजरी माफी ले चुके है। ऐसे में इस बार छह फरवरी को उन्हें हाजरी माफी मिलने की संभावना बहुत कम है। उन्हें हर हालत में कोर्ट में उपस्थिति देने जोधपुर आना होगा। जोधपुर आने से बचने के लिए सलमान की तरफ से अब यह याचिका दायर की गई है। न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायाधीश दिनेश मेहता की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। खंडपीठ ने इस मामले में राज्य व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। 

Salman Khan seeks HC nod to appear by video conferencing in poaching case
salman khan - फोटो : voot

गौरतलब है कि काला हिरण शिकार प्रकरण में ट्रायल कोर्ट ने पांच अप्रैल, 2018 को सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में सह आरोपित बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू व सोनाली बेंद्रे को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। सलमान खान को उस समय गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन
Salman Khan seeks HC nod to appear by video conferencing in poaching case
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तीन दिन बाद वे कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर रिहा हुए थे। सलमान खान ने उन्हें सुनाई गई पांच साल की सजा को चुनौती दे रखी है। वहीं, आर्मस एक्ट के मामले में कोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था। राज्य सरकार ने कोर्ट के इस निर्णय को चुनौती दे रखी है। इन मामलों की छह फरवरी को सुनवाई होनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed