सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू के प्रोपेगैंडा ट्वीट पर भड़कीं कंगना रणौत, बताया बी-ग्रेड एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut has once again lashed out at Taapsee Pannu, calls her a 'B grade' actress and a 'freeloader'.
कंगना रनौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी सेलेब्स के ट्वीट को कई लोगों ने प्रोपेगैंडा बताया। इसी कड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, एकता कपूर ने लोगों से प्रोपेगैंडा में ना फंसने की अपील की थी। अब इस मामले में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसपर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने किसी एक्ट्रेस पर हमला बोला है। लेकिन इस बार उन्होंने तापसी को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बता दिया।

Trending Videos
Kangana Ranaut has once again lashed out at Taapsee Pannu, calls her a 'B grade' actress and a 'freeloader'.
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

 दरअसल, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया और लिखा, 'अगर एक ट्विट आपकी एकता को हिला सकता है, अगर एक मजाक आपके विश्वास को कुरेद सकता है या फिर एक शो आपकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है तो आपको अपने वैल्यू सिस्टम की मजबूती पर काम करने की जरूरत है, दूसरों के लिए प्रोपेगेंडा टीचर बनने की नहीं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut has once again lashed out at Taapsee Pannu, calls her a 'B grade' actress and a 'freeloader'.
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

तापसी के इस ट्वीट को देखकर एक्ट्रेस कंगना रणौत भड़क गईं और उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट किए। कंगना ने पहले ट्वीट में लिखा, 'बी ग्रेड लोगों की बी ग्रेड सोच, अपनी मातृभूमि और परिवार के विश्वास के लिए आदमी को खड़ा होना चाहिए, यही कर्म है यही धर्म भी है, फ्री फंड का सिर्फ खाने वाले मत बनो, इस का बोझ इसीलिए मैं इन्हें बी ग्रेड बुलाती हूं, इन मुफ्तखोरों पर ध्यान मत दीजिए।' कंगना सिर्फ एक ट्वीट पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने दूसरा ट्वीट किया और उसमें लिखा, 'राष्ट्रविरोधी सामने आ गए हैं और वे मुद्दे को भटकाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। रुक जाइए, मैं आज अर्णब गोस्वामी के साथ इंटरव्यू करने जा रही हूं और परत दर परत इनकी सच्चाई सामने लाऊंगी हाहाहा।'
 

Kangana Ranaut has once again lashed out at Taapsee Pannu, calls her a 'B grade' actress and a 'freeloader'.
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

ये पहली बार नहीं है, जब कंगना ने तापसी पर हमला बोला है। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तापसी और कंगना के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। इससे पहले कंगना ने तापसी को मूवी माफिया कह दिया था। इतना ही नहीं उनके ट्विटर हैंडल से उनकी टीम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'बाहर से आए कई चापलूस लगातार कंगना की शुरू की हुई मुहिम को पटरी से उतार देना चाहते हैं। वे मूवी माफिया के नजदीक आना चाहते हैं। कंगना पर हमला करने के लिए उन्हें फिल्में और अवॉर्ड मिल रहे हैं और वे एक महिला को सरेआम परेशान करने में मदद कर रहे हैं। तुम्हें शर्म आनी चाहिए तापसी पन्नू, तुम कंगना की मेहनत का फल खा रही हो और उसी के खिलाफ गुटबाजी में शामिल हो।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut has once again lashed out at Taapsee Pannu, calls her a 'B grade' actress and a 'freeloader'.
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media

बता दें कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा ने ट्वीट किया था। जिसके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनके ट्वीट्स पर उन्हें समर्थन दिया, तो वहीं कुछ सितारों ने इसे महज प्रोपेगैंडा करार दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed