{"_id":"6167a7210dad041fca45b473","slug":"black-fame-ayesha-kapur-left-bollywood-for-this-reason-know-where-she-is-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुमनाम सितारे: फिल्म 'ब्लैक' की छोटी बच्ची अब दिखने लगी है ऐसी, दमदार अभिनय के बाद भी इस वजह हो गईं बॉलीवुड से दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुमनाम सितारे: फिल्म 'ब्लैक' की छोटी बच्ची अब दिखने लगी है ऐसी, दमदार अभिनय के बाद भी इस वजह हो गईं बॉलीवुड से दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयशा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के अलावा एक ऐसी कलाकार भी थी जिसने अपने दमदार अभिनय से दोनों बड़े सितारों को टक्कर दी थी। वो कोई प्रतिष्ठित अभिनेत्री नहीं बल्कि एक बाल कलाकार थी जिसने फिल्म में एक अंधी, गूंगी और बहरी लड़की का ऐसा शानदार अभिनय किया था कि फैंस से लेकर आलोचक तक स्तब्ध रह गए थे। आयशा कपूर ने अपनी एक परफॉरमेंस से ही बता दिया था कि कला की कोई उम्र और कोई सीमा नहीं होती है।
बॉलीवुड से दूर हैं आयशा कपूर
हालांकि इस फिल्म से इतनी तारीफ पाने के बाद भी आयशा ने इंडस्ट्री से खुद को दूर ही रखा। 27 वर्षीय आयशा के लुक्स में भी काफी बदलाव आ गया है तो चलिए आपको बताते हैं कि ब्लैक फिल्म की आयशा अब कहां हैं और क्या कर रही हैं?
2 of 5
फिल्म ब्लैक में आयशा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आयशा कपूर औरोविले में पली बढ़ी हैं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'वहां के लोग ज्यादा फिल्में नहीं देखते हैं। ये ऐसा नहीं है जैसा दिल्ली और मुंबई में पलना बढ़ना। मेरे फिल्म में होने और मशहूर होने से मेरे यहां के लोगों को कोई खास फर्क नहीं पड़ता था। मुझे याद है कि जब मैं पंडुचेरी जाती थी तो लोग पहचानते थे और ऑटोग्राफ मांगते थे ये बहुत ही अजीब लगता था'।
3 of 5
आयशा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आयशा ने कहा कि, 'उनकी परवरिश इस तरह से हुई है कि उनके दिमाग में कभी भी सफलता चढ़ी नहीं। उन्होंने कहा कि मेरे यहां पैसे और शोहरत से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला'। अपनी दमदार परफॉरमेंस के बाद आयशा को कई अवॉर्ड मिले थे लेकिन इसके बाद भी वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर आयशा ने कहा कि, 'उन्हें बॉलीवुड से दूर रखने का फैसला उनके पिता का था। वो मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और नहीं चाहते थे कि मैं बॉलीवुड में रहूं। वो मुंबई में नहीं रह रहे थे इसलिए नहीं चाहते थे कि मैं ऐसी जिंदगी जीऊं'। उन्होंने कहा कि वो उम्र बहुत ही संवेदनशील होती है और किसी के कुछ भी बोलने से बहुत फर्क पड़ता है। अगर किसी के कहने से फर्क पड़ता तो मैं जैसी हूं शायद बड़ी होकर वैसी नहीं रहती।
विज्ञापन
5 of 5
आयशा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आयशा का मानना है कि मशहूर होना गलत नहीं है लेकिन उम्र बहुत मायने रखती है। इन दिनों वो गोवा में हैं। उन्होंने कहा कि ऑरोविले से बाहर निकलने पर समझ आया कि जिंदगी अलग तरीके से जीना कितना कठिन है। आयशा ने कहा, 'पिछले साल ही मैंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में सोसोयोलॉजी से ग्रेजुशएन किया है। इसके बाद मैंने एक साल हेल्थ और न्यूट्रिशन का कोर्स भी किया है'। आयशा अपनी मां की एसेससरी कंपनी की को-फाउंडर हैं और बॉलीवुड से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।