फिल्म 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। वजह है, इसका कलेक्शन। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'ब्लैक पैंथर 2' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो चुके हैं। 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। अब फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। आपको बता दें कि 'ब्लैक पैंथर 2' मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी है।
Black Panther 2 Box Office Collection: 'ब्लैक पैंथर 2' को इतवार की छुट्टी का मिला फायदा? इतनी हुई कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ब्लैक पैंथर 2' अपनी रिलीज के पहले से ही खूब चर्चा में थी। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है तो अपने कलेक्शन को लेकर चर्चा बटोर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दर्शकों को खींच पाने में सफल हो रही है, फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन तो कुछ यही इशारा कर रहा है। ओपनिंग डे के बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है।
Amrapali Dubey-Nirahua: निरहुआ के साथ शादी के बंधन में बंधी आम्रपाली दुबे! मंडप में हंसी-ठिठोली करती आईं नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्लैक पैंथर 2' ने ओपनिंग डे पर भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन की कमाई इससे भी अच्छी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन (शनिवार को) फिल्म ने 13.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। क्रिटिक्स की नजर फिल्म के तीसरे दिन (पहले इतवार) के कलेक्शन पर थी। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसे छुट्टी का फायदा मिला है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इतवार को फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 40.42 करोड़ रुपये हो गया है।
Jaya Bachchan: फिल्म निर्देशक राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में जया बच्चन, बेटे अभिषेक भी दिखे साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। रिपोर्ट्स के मुतबिक रेयान कूगलर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ष 2022 में रिलीज हुई नॉन-मार्वल हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत में हिंदी भाषी दर्शकों के साथ-साथ दक्षिण में भी फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के प्रीक्वल 'ब्लैक पैंथर' में टाइटल रोल निभाने वाले चैडविक बोसमैन को सीक्वल 'ब्लैक पैंथर 2' में श्रद्धांजलि दी गई है।
Uunchai Box Office Collection: तीसरे दिन 'ऊंचाई' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन