फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yashoda Box Office Collection: सामंथा की 'यशोदा' को नहीं मिला रविवार का फायदा, तीसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Sun, 13 Nov 2022 09:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Nov 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
Yashoda Box Office Collection Samantha Ruth Prabhu Pan India Movie Sunday earnings
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' की चर्चा लंबे समय से थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने दमदार भूमिका से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 11 नवंबर को रिलीज हुई इस पैन इंडिया फिल्म को अब तक लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कम बजट में बनी एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म ने  टिकट खिड़की पर अब तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

Jaya Bachchan: फिल्म निर्देशक राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में जया बच्चन, बेटे अभिषेक भी दिखे साथ

 
Yashoda Box Office Collection Samantha Ruth Prabhu Pan India Movie Sunday earnings
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का बजट 30-35 करोड़ के बीच है। ओपनिंगं डे पर फिल्म ने 3.06 करोड़ का बिजनेस किया था जो इसकी लागत के हिसाब से अच्छा माना जा सकता है। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल दर्ज किया गया था। दूसरे दिन फिल्म ने 3.64 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने तेलुगू भाषा में 3.1 करोड़, हिंदी में 14 लाख और तमिल में 40 लाख रुपये कमाए। इस बीच अब फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। 
Filmy Wrap: शाहरुख से नहीं लिया गया जुर्माना और सेंसर बोर्ड से पास हुई दृश्यम 2, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Yashoda Box Office Collection Samantha Ruth Prabhu Pan India Movie Sunday earnings
यशोदा फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में रविवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद छुट्टी वाले दिन यह फिल्म 3.50 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है। इसी से साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 10.20 करोड़ हो गया है। 
Uunchai Box Office Collection: तीसरे दिन 'ऊंचाई' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Yashoda Box Office Collection Samantha Ruth Prabhu Pan India Movie Sunday earnings
यशोदा फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली है। समीक्षकों ने सामंथा के साथ फिल्म के निर्देशक हरीश नारायण और के. हरिशंकर की भी जमकर तारीफ की है। हालांकि सोमवार का दिन फिल्म के लिए काफी अहम होगा। अगर यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो जाती है तो इसके हिट होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके को-स्टार विजय देवरकोंडा हैं। फिल्म के अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो एक्ट्रेस 'फैमिली मैन 2' के बाद जल्द ही 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में भी काम करती दिखेंगी।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने खास अंदाज में जूही चावला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed