RRR 2: फैंस के लिए खुशखबरी! 'आरआरआर' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक राजामौली ने की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजामौली ने की 'आरआरआर' के सीक्वल की घोषणा फिल्म 'आरआरआर' को जापान बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रतिक्रिया मिली और इस समय राजामौली दुनिया भर में फिल्म से जुड़े आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। फिल्म आरआरआर का खुमार दर्शकों पर ऐसा चढ़ा कि आज भी गाहे-बगाहे सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्शन सींस की चर्चा होती है। अब डायरेक्टर राजामौली ने इस सुपर हिट फिल्म के सीक्वल के बारे में भी घोषणा कर दी है।
कहानी पर शुरू हो चुका है काम हाल ही में शिकागो में एक कार्यक्रम में एसएस राजामौली ने 'आरआरआर 2' की पुष्टि की। उन्होंने कहा,"मेरे पिता मेरी सभी फिल्मों के लिए कहानीकार हैं, हमने 'आरआरआर 2' के बारे में थोड़ी चर्चा की और वह कहानी पर काम कर रहे हैं'।
फिल्म को लेकर उत्साहित हैं राम चरण और जूनियर एनटीआर राजामौली को एक्शन से भरपूर, मिथकीय चरित्रों को प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए शानदार फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। राजामौली की पिछली फिल्में मसलन बाहुबली, बाहुबली 2, मगधीरा और ईगा भी सुपर हिट रहीं। बता दें कि राजामौली के पिता के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने राजामौली के अधिकतर हिट फिल्मों की कहानी लिखी हैं। अब उन्होंने 'आरआरआर 2' की कहानी पर काम शुरू कर दिया है। 'आरआरआर' में मुख्य भूमिका निभा चुके राम चरण और जूनियर एनटीआर भी फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा था - 'राजामौली सर को 'आरआरआर 2' बनानी होगी, इस कहानी का एक नतीजा निकलना चाहिए'।
बता दें कि, 'आरआरआर' दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। तो वहीं भारत में फिल्म की कमाई 900 करोड़ से अधिक हुई।
यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey-Nirahua: निरहुआ के साथ शादी के बंधन में बंधी आम्रपाली दुबे! मंडप में हंसी-ठिठोली करती आईं नजर