फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: इंडस्ट्री में वापसी पर सोनम कपूर ने की बात, बोलीं- साल में सिर्फ दो ही प्रोजेक्ट करूंगी

Fri, 30 Jun 2023 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Jun 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Blind film Actress Sonam Kapoor on her comeback says my idea is to do two pieces of content every year
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बेटे वायु के जन्म के बाद एक्ट्रेस रुपहले पर्दे से दूर चली गईं। करीब दो साल बाद एक बार फिर सोनम लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया में लौट रही हैं। सोनम कपूर हाल ही में इस मसले पर बात करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने फिल्में करने की अपनी आगे की तैयारी पर भी विस्तार से बताया।

Blind film Actress Sonam Kapoor on her comeback says my idea is to do two pieces of content every year
सोनम कपूर - फोटो : social media

बता दें कि सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। यह फिल्म सात जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा भी सोनम कपूर ने दो नए प्रोजेक्ट साइन किए हैं। इंडस्ट्री से ब्रेक लेने और अब कमबैक पर बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा, 'मैंने दो साल का ब्रेक लिया, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी और फिर अपने बेटे के साथ कुछ वक्त गुजारना चाहती थी।'

Blind film Actress Sonam Kapoor on her comeback says my idea is to do two pieces of content every year
सोनम कपूर - फोटो : instagram

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैंने अब दो प्रोजेक्ट साइन किए हैं। एक शो है और एक फिल्म, जिन पर मैं काम शुरू करूंगी।' सोनम ने आगे कहा, 'मेरा विचार साल में सिर्फ दो प्रोजेक्ट करने का ही है। बस इतना ही काफी है। इससे ज्यादा काम इसलिए भी नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ भी वक्त बिताना चाहती हूं।'
Deepika Padukone: छुपी रुस्तम निकलीं दीपिका पादुकोण, अभिनय और बैडमिंटन के साथ इस गुण में भी हैं माहिर

विज्ञापन
विज्ञापन
Blind film Actress Sonam Kapoor on her comeback says my idea is to do two pieces of content every year
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोनम कपूर फिलहाल लंदन में अपने पति और बेटे के साथ रह रही हैं। सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। अगस्त 2022 में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने वर्ष 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था।
ndian 3: 'इंडियन 2' के बाद फिल्म के तीसरे भाग की शूटिंग करेंगे कमल हासन? उदयनिधि स्टालिन ने खोला राज

विज्ञापन
Blind film Actress Sonam Kapoor on her comeback says my idea is to do two pieces of content every year
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बात सोनम की फिल्म 'ब्लाइंड' की करें तो इसका निर्देशन शोम मखीजा ने किया है। फिल्म में सोनम के अलावा लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी नजर आएंगे। 'ब्लाइंड' में सोनम एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जिनकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। इसके बावजूद फिल्म में सोनम एक सीरियल किलर का पीछा करती नजर आएंगी।
Vidya Balan: 'इश्किया' से पहले अपने करियर से खुश नहीं थीं विद्या, बोलीं- लगता था कि मेरा कोई योगदान ही नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed