{"_id":"57c6b6ae4f1c1bbe122cbaac","slug":"bobby-deol-and-tanya-deol-deol-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी फिल्मी कहानी जैसी है बॉबी देओल और तान्या की लव स्टोरी, होटल में देखा था पहली बार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी फिल्मी कहानी जैसी है बॉबी देओल और तान्या की लव स्टोरी, होटल में देखा था पहली बार
Thu, 01 Sep 2016 07:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉबी देओल कभी इस फिल्मी दुनिया के चमकते सितारे थे, 90 के दशक में बॉबी पर फिल्माए गीत युवाओं की जबान पर होते थे। उनकी 'सोल्जर', 'गुप्त', 'बिच्छू' और 'बादल' जैसी फिल्मों ने भी कभी खूब कमाल किया, लेकिन बदलते वक्त ने उनका स्टारडम छीन लिया। वो लोग जो बॉबी के साथ थे, उन्होंने उनसे कन्नी काट ली। लेकिन एक लड़की जिसने बॉबी का हाथ पकड़ा तो फिर उन्हीं की होकर रह गईं, हर वक्त, हर कदम पर साथ। बेहद फिल्मी अंदाज में शुरू हुई ये प्रेम कहानी शादी में बदली और आज ये साथ 20 साल से ज्यादा का हो गया है। हम बॉबी देओल की खूबसूरत बीवी तान्या की बात कर रहे हैं। कैसे शुरू हुई थी उनकी बॉबी से प्रेम कहानी और आज भी वो बॉबी के लिए क्या कुछ कर रही हैं, आइए आपको बताते हैं, तान्या की तस्वीरों के साथ उनकी कहानी।
बुरे वक्त में पत्नी तान्या ने ही बॉबी देओल को संभाला, किया है बहुत कुछ
2 of 10
बॉबी देओल का करियर अभी शुरू ही हुआ था, बात 1995 की है जब उनकी फिल्म 'बरसात' रिलीज हुई। बॉबी की अपनी पहचान बनने लगी थी। फिल्मी करियर तो शुरू हो चुका था लेकिन बॉबी की जिंदगी में अभी कोई नहीं था। बॉबी एक दिन मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तो एक लड़की उनके सामने से गुजरी। बॉबी भले ही फिल्मों में काम करते थे, लेकिन इतनी खूबसूरत लड़की उन्होंने पहली बार देखी थी। बस बॉबी उन्हें देखते ही होश खो बैठे। तुरंत ही उन्होंने पता कराया कि लड़की है कौन? किस्मत अच्छी थी बॉबी को उसका पता मिल गया।
बुरे वक्त में पत्नी तान्या ने ही बॉबी देओल को संभाला, किया है बहुत कुछ
3 of 10
बॉबी का दिल जिस लड़की पर आया था, उसका नाम था तान्या आहूजा। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी तान्या का फोन नंबर हासिल करने की जुगत शुरू हुई। आखिर उन्हें नंबर मिला और बॉबी ने डायल कर दिया तान्या का नंबर। फोन उठा तो लाइन पर तान्या ही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरे वक्त में पत्नी तान्या ने ही बॉबी देओल को संभाला, किया है बहुत कुछ
4 of 10
तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई तो फिर बात बढ़ने लगी। शुरू-शुरू में छोटी-छोटी बातें थी, जो अब लंबी होती जा रही थी। आखिर में दोनों ने मिलने का फैसला किया। मुलाकातें हुईं तो दोनों को लगा कि वो एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते। फिर एक दिन बॉबी तान्या को लेकर उसी होटल में गए जहां उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हुआ था।
विज्ञापन
बुरे वक्त में पत्नी तान्या ने ही बॉबी देओल को संभाला, किया है बहुत कुछ
5 of 10
बॉबी ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और तान्या ने कहा, हां। अब बॉबी को ये बात धर्म पाजी यानि धर्मेंद्र से भी कहनी थी और तान्या को अपने परिवार से। खैर, जब दोनों ने अपने परिवार मे बताया तो फैसला हुआ कि बैठकर दोनों परिवार बात करें और फिर मुलाकात तय हो गई। अब फैसला ऊधर तान्या के पापा तो इधर धर्मेंद्र और सनी देओल के हाथ में था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।